शक्कर की बढ़ती कीमतों पर पूर्व विधायक का अनोखा प्रदर्शन : भाजपा नेताओं को डाक से भेजी शक्कर, महंगाई को लेकर साधा निशाना

रायपुर में शक्कर की बढ़ती कीमतों को लेकर कांग्रेस के पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने शक्कर को छोटी-छोटी डिब्बियों में भरकर भाजपा सरकार के मंत्रियों, विधायकों और सांसदों को डाक के जरिए भेजा।
त्योहारों के बीच महंगी शक्कर पर उठाए सवाल
विकास उपाध्याय ने आरोप लगाया कि त्योहारों के समय शक्कर के दाम बढ़ने से आम लोगों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। उनका कहना है कि जिस शक्कर की कीमत पहले करीब 32 रुपये प्रति किलो थी, वह अब बढ़कर करीब 70 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई है। ऐसे में त्योहारों पर मिठाई और अन्य घरेलू जरूरतों का खर्च भी बढ़ गया है।
‘भाजपा सरकार ने त्योहारों की मिठास खत्म कर दी’
पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने शक्कर की डिब्बियां भाजपा नेताओं को भेजकर सरकार तक जनता की परेशानी पहुंचाने की कोशिश की। उन्होंने महंगाई को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि बढ़ती कीमतों ने आम आदमी के बजट को प्रभावित किया है और त्योहारों की मिठास भी फीकी कर दी है।
आलोक त्रिपाठी
खबरों की खोज जारी है। ग्राउंड रिपोर्टिंग में दिलचस्पी। मध्य प्रदेश की खबरनवीसी का खास शौक।
