सोमवार, 27 अप्रैल 202602:33:14 PM
Download App
Home/मध्यप्रदेश

भीषण सड़क हादसा : नर्मदापुरम-पिपरिया हाईवे पर टवेरा और ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर, 5 की मौत 7 घायल

ऋषिका जैन

ऋषिका जैन

Apr 27, 2026
07:08 AM
नर्मदापुरम-पिपरिया हाईवे पर टवेरा और ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर, 5 की मौत 7 घायल

रात का सन्नाटा अचानक चीख-पुकार में बदल गया, जब मध्यप्रदेश के नर्मदापुरम -पिपरिया स्टेट हाईवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यह हादसा रविवार-सोमवार की दरमियानी रात करीब 1 बजे आंचलखेड़ा के पास हुआ। एक तेज रफ्तार टवेरा कार और अनाज से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि टवेरा कार के परखच्चे उड़ गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

नर्मदापुरम में भीषण सड़क हादसा, टवेरा-ट्रैक्टर टक्कर में 5 की मौत, 7 घायल

शादी से लौटते समय हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, सभी लोग बुधनी में एक शादी समारोह में शामिल होकर अपने गांव लौट रहे थे। रास्ते में ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराने के बाद यह बड़ा हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि क्रॉसिंग के समय टवेरा अनियंत्रित हो गई और ट्रॉली के साइड में जा भिड़ी। टक्कर इतनी भीषण थी कि टवेरा वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस दर्दनाक हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई जबकि 7 लोग गंभीर रूप से घायल बताये जा रहे है.

घायलों का इलाज जारी

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से घायलों को नर्मदापुरम डिस्ट्रीक्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जहां सभी घायलों का इलाज जारी है। हादसे के बाद मृतकों के गांवों में शोक की लहर है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और अस्पताल में देर रात तक भीड़ लगी रही।

पुलिस जांच में जुटी

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, क्रॉसिंग के दौरान टवेरा ट्रॉली से टकराई।

ऋषिका जैन
Written By

ऋषिका जैन

दिलचस्प और रोचक खबरों की खोज में रहती हैं। सोशल मीडिया पर चल रही कानाफूसी को न्यूज़ चैनल तक पहुंचाती हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें