शुक्रवार, 21 अगस्त 202611:52:23 PM
Download App
Home/देश

अमेरिका में चार्टर विमान क्रैश, : अलास्का में 8 लोगों के दर्दनाक मौत, मृतकों में दो पायलट, उड़ान के बाद अचानक गायब हुआ प्लेन

प्रफुल्ल तिवारी

प्रफुल्ल तिवारी

Aug 21, 2026
07:42 AM
अलास्का में 8 लोगों के दर्दनाक मौत, मृतकों में दो पायलट, उड़ान के बाद अचानक गायब हुआ प्लेन

वॉशिंगटन। अमेरिका के अलास्का में एक दर्दनाक विमान हादसे ने आठ परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया। पश्चिमी अलास्का के एक दुर्गम इलाके में चार्टर विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में विमान में सवार सभी आठ लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दो पायलट भी शामिल हैं। अमेरिकी सेना ने हादसे की पुष्टि करते हुए सभी यात्रियों और चालक दल के सदस्यों की मौत की जानकारी दी है। घटना के बाद इलाके में राहत और बचाव अभियान चलाया गया।

एंकरेज से भरी थी उड़ान

अधिकारियों के अनुसार, चार्टर विमान ने एंकरेज क्षेत्र से उड़ान भरी थी। इसके बाद वह पश्चिमी अलास्का के केप न्यूनहैम इलाके के ऊपर से गुजर रहा था। गुरुवार दोपहर अचानक विमान का संपर्क टूट गया और वह रडार से गायब हो गया। विमान के लापता होने की सूचना मिलते ही खोज एवं बचाव दल सक्रिय हो गए। दुर्गम भौगोलिक क्षेत्र और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बीच विमान की तलाश शुरू की गई।

तलाश के बाद सामने आई हादसे की तस्वीर

काफी तलाश के बाद विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की पुष्टि हुई। अमेरिकी सेना ने बताया कि विमान में मौजूद किसी भी व्यक्ति को बचाया नहीं जा सका। हादसे में सभी आठ लोगों की जान चली गई।

अधिकारियों ने दुर्घटना के कारणों को लेकर तत्काल कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी है। हादसे की परिस्थितियों और विमान के रडार से गायब होने के कारणों की जांच की जा रही है।

आठ मौतों से पसरा मातम

हादसे की खबर सामने आने के बाद मृतकों के परिवारों में शोक की लहर दौड़ गई। अमेरिकी सेना ने भी घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताई है।

दुर्गम इलाके में हुए इस हादसे ने एक बार फिर अलास्का में विमानन अभियानों के दौरान आने वाली चुनौतियों को सामने ला दिया है। फिलहाल जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि उड़ान के दौरान ऐसा क्या हुआ, जिसके चलते विमान अचानक रडार से गायब हो गया और फिर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

प्रफुल्ल तिवारी
Written By

प्रफुल्ल तिवारी

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें