शनिवार, 29 अगस्त 202611:31:41 AM
Download App
Home/देश

वाल्मीकी धाम पहुंचे सीएम मोहन : स्वामी की समाधि में अर्पित की श्रद्धांजलि, गोगादेव के निशान ध्वज का किया पूजन

प्रफुल्ल तिवारी

प्रफुल्ल तिवारी

Aug 29, 2026
09:56 AM
स्वामी की समाधि में अर्पित की श्रद्धांजलि, गोगादेव के निशान ध्वज का किया पूजन

उज्जैन। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार सुबह उज्जैन के श्री वाल्मीकि धाम सिद्धपीठ आश्रम पहुंचे। यहां उनहोंने अंनत श्री विभूषित 1008 स्वामी सोहनदास जी की समाधि एंव प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की और दर्शन-पूजन किया। इस दौरान सीएम ने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। सीएम ने श्री जाहरवीर गोगादेव के निशान ध्वज का छड़ी-पूजन भी किया। इस अवसर पर सीएम के साथ राज्यसभा सांसद और महंत उमेशनाथ महाराज, विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, संजय अग्रवाल उज्जैन विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष मुकेश यादव भी मौजूद थे।

सामाजिक समरसता का संदेश देगा गोगादेव का ध्वज

मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर विकास की नई ऊंचाइयां छू रहा है। उन्होंने कहा कि संत-महात्माओं के आशीर्वाद और मार्गदर्शन से हमें अपनी गौरवशाली परंपराओं को मजबूत करते हुए अतीत के वैभव को पुनः स्थापित करना चाहिए।

सीएम ने सराहा महंत के प्रयासों को

मुख्यमंत्री ने कहा कि महंत उमेशनाथ जी महाराज ने वर्षों की साधना और प्रयासों से उज्जैन स्थित वाल्मीकि धाम को जीवंत आध्यात्मिक केंद्र के रूप में विकसित किया है। उन्होंने कहा कि महर्षि वाल्मीकि के आदर्शों और उनके संदेश को समाज तक पहुंचाने में संतों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

उन्होंने कहा कि बाबा महाकाल की नगरी से बाबा जाहरवीर गोगा महाराज के ध्वज चिन्ह निकलना सामाजिक समरसता, भाईचारे और एकात्मता का प्रभावी संदेश देगा। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को भुजरिया पर्व, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी और गोगा नवमी की शुभकामनाएं भी दीं।

प्रफुल्ल तिवारी
Written By

प्रफुल्ल तिवारी

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें