सीजफायर का श्रेय लेने चले शहबाज शरीफ ने कर दी बड़ी गलती : यूजर्स ने ऐसे उड़ाई जमकर खिल्ली

नई दिल्ली। ईरान और अमेरिका के बीच युद्धविराम समझौते पर वाहवाही लूटने की कोशिशों में जुटे पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की पोस्ट को लेकर बखेड़ा खड़ा हो गया है। यह मामला तब सामने आया जब उनकी एक्स पोस्ट की एडिट हिस्ट्री में ड्राफ्ट शब्द लिखा दिखाई दिया। इसके बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने शहबाज शरीफ को अपने निशाने पर ले लिया। यूजर्स ने यहां तक कह दिया की अक्ल है नहीं, पाकिस्तानी तो नकल ही करेंगे। कई यूजर्स ने यह भी दावा किया कि शहबाज शरीफ की ओर से कई गई पोस्ट को किसी बाहरी व्यक्ति ने लिखा था।
बता दें कि यह पोस्ट उस समय शेयर की गई थी जब अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच दो हफ्ते के सीजफायर का सुझाव दिया था। इससे पहले शहबाज शरीफ ने भी एक पोस्ट के जरिए अपील की थी कि इस संघर्ष को बातचीत और कूटनीति के माध्यम से खत्म किया जाए। हालांकि शहबाज शरीफ द्वारा की गई पोस्ट की गई गलती को को सोशल मीडिया यूजर्स ने पकड़ लिया और उनकी जमकर खिल्ली उड़ाई।
यह बोले यूजर्स
यूजर्स ने एडिट हिस्ट्री के स्क्रीनशॉट शेयर करना शुरू कर दिया। इन स्क्रीनशॉट में दिख रहा था कि शुरुआत में पोस्ट में एक लाइन लिखी थी, ड्राफ्ट- एक्स पर पाकिस्तान के पीएम का संदेश। एक्स पर अश्विनी नाम के यूजर ने लिखा-लोल... हाहाहा... पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने व्हाइट हाउस से मिले निर्देशों को हूबहू कॉपी-पेस्ट कर दिया, जबकि वे अभी भी ड्राफ्ट के रूप में दिख रहे थे। मुकेश माथुर ने लिखा- शहबाज शरीफ ने सीज फायर प्रस्ताव पर अपने ट्वीट को एडिट किया , और अब यह बात सामने आ गई है कि यह अमेरिका द्वारा भेजा गया मैसेज था जिसे शहबाज शरीफ को कॉपी-पेस्ट करना था. क्या एडिट किया गया था?
शरीफ के पूरे दावे ध्वस्त
आदित्य प्रताप सिंह ने लिखा- ऐसा लगता है कि यह ड्राफ्ट अमेरिकी राष्ट्रपति की ओर से आया है। इससे पहले की पोस्टों में 5. अमेरिकी हाई-प्रोफाइल का जिक्र है, लेकिन एक भी ईरानी या पाकिस्तानी प्रोफाइल का नहीं। अली मुस्तफा ने लिखा- व्हाइट हाउस से कॉपी-पेस्ट किया गया यह ड्राफ्ट कठपुतली प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के पूरे दावे को ध्वस्त कर देता है. उनकी टीम ने दुष्प्रचार की चाल में फंसी एक बड़ी शर्मिंदगी को उनसे छीन लिया है!
झेलनी पड़ी शर्मिंदगी
बाड़मेर अपडेट ने लिखा-पड़ोसी देश पाकिस्तान ने युद्ध रोकने का श्रेय लिया, लेकिन उसे एक बड़ी शर्मिंदगी भी झेलनी पड़ी। रात में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ का एक ट्वीट सामने आया, जिसकी पहली पंक्ति में लिखा था। ड्राफ्ट - एक्स सब्जेक्ट पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री का मैसेज। अब सवाल उठता है... क्या अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यह ड्राफ्ट पाकिस्तान को भेजा था? हालांकि, बाद में उस ट्वीट को एडिट कर दिया गया, लेकिन उसे देखकर लगता है कि पाकिस्तान की ओर से कोई और ही नेतृत्व कर रहा था।
शरीफ ने अमेरिका के कई सीनियर अफसरों को भी किया था टैग
सोशल मीडिया यूजर्स ने इस बात पर भी जोर दिया कि इस पोस्ट में अमेरिका के कई वरिष्ठ अधिकारियों को टैग किया गया था, जिनमें ट्रंप, उपराष्ट्रपति जेडी वैन्स और विदेश मंत्री मार्को रूबियो शामिल थे। इससे इस बात की अटकलें और तेज हो गईं कि यह सब किसी आपसी तालमेल के तहत किया गया था। यह भी सवाल उठाया गया कि किसी देश के प्रधानमंत्री की टीम ड्राफ्ट मैसेज में अपने ही देश का नाम क्यों लिखेगी। कुछ यूजर्स ने दावा दिया कि यह शब्द अमेरिकी अधिकारियों की ओर से दिए गए होंगे।
admin
एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।
