Lizlaz : विराट कोहली के ‘लाइक’ से वायरल हुईं, सोशल मीडिया पर मचा बवाल, जानिए कौन हैं ये इन्फ्लुएंसर,

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। इस बार वजह बनी हैं जर्मन इन्फ्लुएंसर लिजलैज़, जिनकी एक पोस्ट पर विराट के लाइक का स्क्रीनशॉट तेजी से वायरल हो रहा है।
क्या है पूरा मामला?
सोशल मीडिया पर एक स्क्रीनशॉट सामने आया है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि विराट कोहली ने लिजलैज़ की फोटो लाइक की है। यह स्क्रीनशॉट वायरल होते ही यूजर्स ने इस पर तरह-तरह के मजेदार रिएक्शन देने शुरू कर दिए। हालांकि, अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि यह लाइक वास्तव में विराट कोहली ने किया था या फिर यह किसी तकनीकी गड़बड़ी का नतीजा है।

कौन हैं लिजलैज़?
लिजलैज़ एक जर्मन-साउथ अफ्रीकन मॉडल, व्लॉगर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं। वह भारत में अपने ट्रैवल कंटेंट के लिए काफी पॉपुलर हैं। उनके “समोसा” जैसे वीडियोज भारतीय दर्शकों के बीच खूब पसंद किए जाते हैं।
विराट कोहली की फैन हैं लिजलैज़
दिलचस्प बात यह है कि लिजलैज़, विराट कोहली की बड़ी फैन हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू में विराट को अपना पसंदीदा क्रिकेटर बताया था। साथ ही वह आईपीएल टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को भी सपोर्ट करती हैं।

पहले भी हो चुका है ऐसा
यह पहली बार नहीं है जब विराट के लाइक को लेकर चर्चा हुई हो। इससे पहले एक्ट्रेस अवनीत कौर की पोस्ट को लेकर भी ऐसा मामला सामने आ चुका है। उस समय विराट ने इसे “एल्गोरिदम की गलती” बताया था। फिलहाल इस पूरे मामले की सच्चाई सामने नहीं आई है, लेकिन यह जरूर साफ है कि सोशल मीडिया पर एक छोटा सा ‘लाइक’ भी बड़ी खबर बन सकता है।
ऋषिका जैन
दिलचस्प और रोचक खबरों की खोज में रहती हैं। सोशल मीडिया पर चल रही कानाफूसी को न्यूज़ चैनल तक पहुंचाती हैं।
