रविवार, 31 मई 202606:59:43 PM
Download App
Home/मध्यप्रदेश

मध्य प्रदेश मौसम अपडेट : नौतपा में बदला मौसम का मिजाज, 47 जिलों में बारिश अलर्ट

ऋषिका जैन

ऋषिका जैन

May 31, 2026
05:36 AM
नौतपा में बदला मौसम का मिजाज, 47 जिलों में बारिश अलर्ट

मध्य प्रदेश में नौतपा के बीच मौसम ने अचानक बड़ा यू-टर्न ले लिया है। जहां इस समय भीषण गर्मी और लू चलनी चाहिए थी, वहीं अब आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का दौर देखने को मिल रहा है।

राजधानी भोपाल में शनिवार देर रात करीब 12:30 बजे से 3:00 बजे तक तेज आंधी चली। इस दौरान कई इलाकों में पेड़ झूमते नजर आए और बिजली आपूर्ति भी बाधित हो गई। रविवार सुबह शहर के कुछ हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी भी दर्ज की गई।

प्रदेशभर में बदला मौसम का मिजाज

शनिवार को मध्य प्रदेश के 20 से ज्यादा जिलों में बारिश हुई। मौसम में अचानक आए इस बदलाव ने लोगों को गर्मी से राहत तो दी, लेकिन कई जगहों पर परेशानी भी बढ़ा दी। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भी प्रदेश के कई हिस्सों में आंधी और बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। हवाओं की रफ्तार 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना जताई गई है।

47 जिलों में बारिश का अलर्ट

भारतीय मौसम विभाग (IMD), भोपाल ने प्रदेश के लिए बड़ा अलर्ट जारी किया है। इसके अनुसार मध्य प्रदेश के 47 जिलों में आंधी, गरज-चमक और बारिश की संभावना है। इसके साथ ही 8 जिलों में भारी बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इनमें देवास, सीहोर, राजगढ़, आगर-मालवा, छतरपुर, कटनी, मैहर, उमरिया और शहडोल शामिल हैं।

मौसम विभाग के मुताबिक इस बार मई के अंत तक प्रदेश में कहीं भी लू चलने की चेतावनी नहीं है। यह स्थिति कई सालों बाद देखने को मिल रही है, जब पूरे प्रदेश में भीषण गर्मी का असर कमजोर पड़ा है।

इंदौर में तापमान में गिरावट

इंदौर में भी मौसम ने राहत भरा रुख अपनाया है। दिन का तापमान गिरकर करीब 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जबकि रात का तापमान लगभग 22 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। बादलों की आवाजाही और हल्की बारिश के कारण गर्मी के तेवर काफी नरम पड़ गए हैं।

मौसम वैज्ञानिकों की राय

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि प्रदेश में एक साथ कई मौसम प्रणालियां सक्रिय हैं, जिसकी वजह से आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का दौर बना हुआ है। उनके अनुसार यह स्थिति अगले 48 से 72 घंटे तक बनी रह सकती है, जिससे कई जिलों में मौसम अस्थिर रहेगा।

ऋषिका जैन
Written By

ऋषिका जैन

दिलचस्प और रोचक खबरों की खोज में रहती हैं। सोशल मीडिया पर चल रही कानाफूसी को न्यूज़ चैनल तक पहुंचाती हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें