शुक्रवार, 11 सितंबर 202601:00:07 PM
Download App
Home/स्पोर्ट्स

यूएस ओपन : दुनिया की नंबर-वन खिलाड़ी को मिला फाइनल का टिकट, आखिरी मुकाबले में सबालेंका से मिलेगी चुनौती

admin

admin

Sep 11, 2026
05:57 AM
दुनिया की नंबर-वन खिलाड़ी को मिला फाइनल का टिकट, आखिरी मुकाबले में सबालेंका से मिलेगी चुनौती

न्यूयॉर्क। कजाकिस्तान की दुनिया की नंबर-1 खिलाड़ी एलेना रायबाकिना ने शानदार वापसी करते हुए यूएस ओपन 2026 के महिला एकल फाइनल में जगह बना ली है। आर्थर ऐश स्टेडियम में खेले गए रोमांचक सेमीफाइनल मुकाबले में रायबाकिना ने अमेरिका की कोको गॉफ को 3-6, 6-4, 6-4 से हराकर पहली बार यूएस ओपन के फाइनल का टिकट हासिल किया। अब खिताब के लिए उनका सामना दुनिया की नंबर-2 खिलाड़ी एरिना सबालेंका से होगा।

गॉफ ने मुकाबले की शुरुआत बेहद आक्रामक अंदाज में की। अमेरिकी खिलाड़ी ने रायबाकिना पर लगातार दबाव बनाया और पहला सेट 6-3 से अपने नाम कर लिया। एक समय ऐसा लग रहा था कि रायबाकिना का यूएस ओपन फाइनल में पहुंचने का सपना फिर अधूरा रह जाएगा। हालांकि, 27 वर्षीय कजाकिस्तानी खिलाड़ी ने दबाव में धैर्य नहीं खोया और दूसरे सेट से अपने खेल का स्तर ऊंचा कर दिया।

दूसरे सेट में मिला निर्णायक ब्रेक

दूसरा सेट बेहद करीबी रहा। दोनों खिलाड़ियों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली, लेकिन अहम मौकों पर रायबाकिना ने बेहतर प्रदर्शन किया। उन्हें जरूरी ब्रेक मिला, जिसका फायदा उठाते हुए उन्होंने दूसरा सेट 6-4 से जीत लिया। इसके साथ ही मुकाबला निर्णायक तीसरे सेट में पहुंच गया।

तीसरे सेट में भी दोनों खिलाड़ियों के बीच जोरदार संघर्ष हुआ। रायबाकिना ने अपनी ताकतवर सर्विस और आक्रामक रिटर्न के दम पर बढ़त बनाई। हालांकि मैच के लिए सर्व करते समय गॉफ ने वापसी करते हुए ब्रेक हासिल कर लिया। इसके बावजूद रायबाकिना ने दबाव में शानदार संयम दिखाया और तुरंत जवाब देते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया।

रायबाकिना के सामने अब सबालेंका की चुनौती

मैच के बाद रायबाकिना ने कहा कि निर्णायक समय में घबराहट होना स्वाभाविक था। उन्होंने गॉफ की दूसरी सर्विस की तारीफ करते हुए कहा कि उसे संभालना आसान नहीं था। रायबाकिना ने माना कि तीसरे सेट में उन्हें कुछ अहम मौकों पर किस्मत का भी साथ मिला।

अब फाइनल में रायबाकिना की भिड़ंत एरिना सबालेंका से होगी। सबालेंका लगातार चैथी बार यूएस ओपन फाइनल में पहुंची हैं। वह 2024 और 2025 में लगातार दो खिताब जीत चुकी हैं और अब लगातार तीसरी बार ट्रॉफी अपने नाम करने से सिर्फ एक जीत दूर हैं।

वहीं, साल की शुरुआत में ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब जीत चुकी रायबाकिना के पास न्यूयॉर्क में इतिहास रचने का शानदार मौका है। पहली बार यूएस ओपन फाइनल में पहुंची रायबाकिना अब अपने करियर का पहला यूएस ओपन खिताब जीतने के इरादे से कोर्ट पर उतरेंगी।

admin
Written By

admin

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें