बुधवार, 15 अप्रैल 202611:58:53 PM
Download App
Home/धर्म

शिव भक्ति का पवित्र पर्व कल : धार्मिक नगरी में अलर्ट मोड में प्रशासन, बाबा महाकाल का दर्शन करने पहुंच सकते हैं 10 से अधिक भक्त

admin

admin

Feb 14, 2026
11:30 AM
धार्मिक नगरी में अलर्ट मोड में प्रशासन, बाबा महाकाल का दर्शन करने पहुंच सकते हैं 10 से अधिक भक्त

उज्जैन। हिन्दू धर्मों के प्रमुख त्योहारों में से एक महाशिवरात्रि का पर्व का भगवान शिव को समर्पित है। यह पर्व फाल्गुन महीने की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को मनाया जाता है। इस साल यह पवित्र त्योहार रविवार यानि 15 फरवरी को मनाया जाएगा। जिसकी तैयारियां शिव मंदिरों में जोरों से चल रही हैं। ऐसा ही मप्र की धार्मिक नगरी उज्जैन में भी देखने को मिल रहा है। बाबा महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। बता दें कि मान्यता है कि शिवरात्रि की रात भगवान शिव का प्राकट्य हुआ था और शिव-पार्वती का दिव्य मिलन भी इसी तिथि से जुड़ा माना जाता है।

महाकाल मंदिर में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए मंदिर प्रशासन और जिला प्रशासन मंदिर का मुआयना करने पहुंचे, जहां मौके पर एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट मौजूद रहे। मंदिर के हॉल में आयोजित एक बैठक में कार्यकारी मजिस्ट्रेटों और अधिकारियों को क्षेत्रवार जिम्मेदारियां सौंपी गईं और ड्यूटी चार्ट जारी किए गए।

तैयारियों से अवगत कराया गया एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट को

महाकाल मंदिर के प्रशासक प्रथम कौशिक ने महाशिवरात्रि को लेकर हुई तैयारियों पर कहा, 15 फरवरी को महाशिवरात्रि का पवित्र त्योहार है, जिसके दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है। इसे ध्यान में रखते हुए, मंदिर प्रशासन और जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। उन्हीं तैयारियों के संबंध में आज जो एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट को काम सौंपा गया है, उन्होंने सभी तैयारियों के संबंध में ब्रीफिंग दी है। सभी को अपने सेक्टर की सभी व्यवस्थाओं को संभालना होगा, ताकि दर्शन करने आए किसी भी श्रद्धालु को किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो।

महाकाल मंदिर में 10 लाख श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद

उन्होंने आगे बताया कि 15 फरवरी और 16 फरवरी को मंदिर में भक्तों की संख्या बढ़ने वाली है और हर मजिस्ट्रेट अपने सेक्टर का दौरा पहले ही कर रहा है ताकि चीजों में समय रहते बदलाव किया जा सके। मंदिर प्रशासन की मानें तो दो दिन में 10 लाख से ज्यादा श्रद्धालु मंदिर में दर्शन के लिए आ सकते हैं। इसलिए व्यवस्थाओं को अंतरिम रूप देने की कोशिश की जा रही है। इसके साथ ही बाबा के कपाट 44 घंटे खुले रहने वाले हैं, जिससे भक्तों को बाबा के हर प्रहर के शृंगार के दर्शन हो सकें।

महाशिवरात्रि पर चार पहर की होगी विशेष पूजा

महाशिवरात्रि के मौके पर मंदिर में विशेष चार पहर की पूजा होगी जो अगले दिन यानी 16 फरवरी तक चलेगी। बता दें कि 15 फरवरी की रात महाकाल मंदिर की बेहद खास रात्रि होने वाली है क्योंकि महाशिवरात्रि के दिन बाबा को दूल्हे की तरह सजाया जाता है। फूलों के सेहरे और भारी आभूषणों से बाबा का शृंगार किया जाता है। बाबा के अद्भुत रूप के दर्शन के लिए ही भक्त देश के हर कोने से महाकाल मंदिर पहुंचते हैं।

admin
Written By

admin

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें