मंगलवार, 2 जून 202605:53:31 PM
Download App
Home/स्पोर्ट्स

आईपीएल 2026 के सबसे बड़े सितारे : आकाश चोपड़ा ने चुनी सीजन की बेस्ट प्लेइंग परफॉर्मेंस, बेबी बाॅस बने नंबर-1 ओपनर, केएल राहुल को भी दी जगह

admin

admin

Jun 02, 2026
06:56 AM
आकाश चोपड़ा ने चुनी सीजन की बेस्ट प्लेइंग परफॉर्मेंस, बेबी बाॅस बने नंबर-1 ओपनर, केएल राहुल को भी दी जगह

नई दिल्ली। आईपीएल 2026 का सीजन कई यादगार मुकाबलों और शानदार व्यक्तिगत पदर्शनों का गवाह बना। इस पूरे टूर्नामेंट में युवा खिलाड़ियों से लेकर अनुभवी खिलाड़ियों ने अपने धमाकेदार प्रदर्शन से फैंस का दिल जीता। इस आईपीएल में बेबी बाॅस वैभव सूर्यवंशी तो सभी क्रिकेट प्रेमियों के दिल में जगह बना ली है। उन्होंने इस आईपीएल में कई तूफानी पारी खेलकर कई रिकार्ड भी अपने नाम किए हैं। सीजन समाप्त होने के बाद भारत के पूर्व क्रिकेटर और क्रिकेट विश्लेषक आकाश चोपड़ा ने उन खिलाड़ियों का चयन किया है जिन्होंने पूरे टूर्नामेंट में सबसे प्रभावशाली प्रदर्शन किया। इस लिस्ट में वैभव सूर्यवंशी का भी नाम शामिल हैं। उन्होंने इस युवा खिलाड़ी को आईपीएल का नंबर ओपनर बताया है।

आकाश चोपड़ा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा किए गए एक वीडियो में सीजन की सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजी पारी के रूप में केएल राहुल की ऐतिहासिक पारी को चुना। राहुल ने पंजाब किंग्स के खिलाफ 67 गेंदों में नाबाद 152 रन बनाए थे। इस तूफानी पारी में उन्होंने 16 चैके और 9 छक्के जड़े थे। उनकी बल्लेबाजी की बदौलत दिल्ली कैपिटल्स ने 20 ओवर में 264 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया, जो टीम के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर भी साबित हुआ।

वैभव सूर्यवंशी ने तोड़े कई रिकॉर्ड

आकाश चोपड़ा ने सीजन के सर्वश्रेष्ठ ओपनर के रूप में युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का नाम लिया। मात्र 15 वर्ष की उम्र में वैभव ने ऐसा प्रदर्शन किया जिसने सभी क्रिकेट विशेषज्ञों को प्रभावित किया। राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हुए उन्होंने 16 मैचों में 776 रन बनाए और उनका स्ट्राइक रेट 237 का रहा।

KL Rahul's new role revealed for Delhi Capitals ahead of IPL 2026

वैभव ने पूरे सीजन में आक्रामक बल्लेबाजी का शानदार नमूना पेश किया। उन्होंने 72 छक्के लगाकर एक आईपीएल सीजन में सबसे अधिक छक्के लगाने का नया रिकॉर्ड बनाया। इस दौरान उन्होंने क्रिस गेल के 59 छक्कों के पुराने रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। इसके अलावा वह ऑरेंज कैप जीतने वाले सबसे युवा बल्लेबाज बने और एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले अनकैप्ड खिलाड़ी का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया।

मिडिल ऑर्डर में छाए हेनरिक क्लासेन

मिडिल ऑर्डर बल्लेबाजों की बात करें तो आकाश चोपड़ा ने हेनरिक क्लासेन को सीजन का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी माना। सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते हुए क्लासेन ने 15 मैचों में 624 रन बनाए। उनका स्ट्राइक रेट 160 रहा और वह पूरे टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन बनाने वाले शीर्ष पांच बल्लेबाजों में शामिल रहे। क्लासेन ने कई मौकों पर टीम को मुश्किल परिस्थितियों से बाहर निकालते हुए मैच जिताऊ पारियां खेलीं।

फिनिशर और गेंदबाजों में इन खिलाड़ियों का रहा दबदबा

आकाश चोपड़ा ने सीजन के सर्वश्रेष्ठ फिनिशर के रूप में डोनोवन फरेरा का चयन किया। फरेरा ने अंतिम ओवरों में लगातार तेज रन बनाकर अपनी टीम को कई अहम मुकाबलों में मजबूत स्थिति दिलाई।

वहीं तेज गेंदबाजों में भुवनेश्वर कुमार सबसे आगे रहे। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के अनुभवी गेंदबाज ने 16 मुकाबलों में 28 विकेट हासिल किए। उनकी सटीक लाइन-लेंथ और डेथ ओवरों की बेहतरीन गेंदबाजी ने उन्हें सीजन के सबसे प्रभावशाली तेज गेंदबाजों में शामिल कर दिया। यही वजह रही कि आकाश चोपड़ा ने उन्हें आईपीएल 2026 का सर्वश्रेष्ठ पेसर करार दिया।

admin
Written By

admin

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें