सोमवार, 1 जून 202608:00:29 PM
Download App
Home/स्पोर्ट्स

आईपीएल 2026 : विराट-वैभव की मुलाकात और आरसीबी का ऐतिहासिक डबल, महामुकाबले में दिखा भावनाओं का तूफान

admin

admin

Jun 01, 2026
08:51 AM
विराट-वैभव की मुलाकात और आरसीबी का ऐतिहासिक डबल, महामुकाबले में दिखा भावनाओं का तूफान

अहमदाबाद। आईपीएल 2026 फाइनल महामुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। इस मुकाबले ने क्रिकेट फैन्स को रोमांच, भावनाएं और यादगार पल-तीनों एक साथ दे दिए। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी ) ने गुजरात टाइटन्स को 5 विकेट से हराकर लगातार दूसरी बार आईपीएल ट्रॉफी अपने नाम की। टॉस और शुरुआती ओवरों से ही मुकाबला कांटे का लग रहा था, लेकिन अंत में आरसीबी ने अपने अनुभव और संतुलित प्रदर्शन के दम पर मैच को अपने नाम कर लिया।

विराट कोहली की कप्तानी पारी और विनिंग सिक्स

इस ऐतिहासिक जीत के सबसे बड़े हीरो रहे विराट कोहली, जिन्होंने एक बार फिर साबित किया कि बड़े मैचों के खिलाड़ी वही हैं। कोहली ने 42 गेंदों पर नाबाद 75 रन बनाए और पूरी पारी के दौरान संयम और आक्रामकता का शानदार संतुलन दिखाया। उन्होंने पारी को नियंत्रित करते हुए अंत तक क्रीज पर टिके रहे और आखिरी ओवरों में छक्का लगाकर मैच खत्म किया। जैसे ही गेंद बाउंड्री के पार गई, पूरा स्टेडियम त्ब्ठ के जश्न में डूब गया। कोहली को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया।

15 साल के वैभव सूर्यवंशी का ऐतिहासिक सीजन

इस पूरे सीजन की सबसे बड़ी खोज रहे 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी। उन्होंने अपने पहले ही आईपीएल सीजन में 776 रन बनाकर क्रिकेट जगत को चैंका दिया। उनके बल्ले से 72 छक्के निकले और उन्होंने कई बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए। वैभव ने ‘इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन’, ‘सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन’, ‘सुपर सिक्सेस ऑफ द सीजन’, ‘मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर’ और ऑरेंज कैप समेत कुल पांच बड़े अवॉर्ड अपने नाम किए।

विराट और वैभव की भावुक मुलाकात

मैच के बाद स्टेडियम का माहौल जश्न से भरा था, लेकिन सबसे खास पल तब आया जब विराट कोहली खुद वैभव सूर्यवंशी के पास पहुंचे। वैभव ने सम्मान में उन्हें नमस्ते किया और कोहली ने मुस्कुराते हुए उनके कंधे पर हाथ रखा। दोनों के बीच कुछ देर बातचीत हुई और यह पल कैमरों में कैद हो गया। सोशल मीडिया पर यह तस्वीर तुरंत वायरल हो गई।

यह सिर्फ एक मुलाकात नहीं थी, बल्कि भारतीय क्रिकेट के वर्तमान और भविष्य का प्रतीक बन गईकृएक तरफ अनुभव का शिखर और दूसरी तरफ संभावनाओं का उगता सूरज।

admin
Written By

admin

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें