सोमवार, 1 जून 202607:36:01 PM
Download App
Home/देश

ट्विशा शर्मा मौत में नया मोड़ः : शीन रिक्रिऐशन करने घर पहुंची सीबीआई, साथ में ले गई थी 80 किलो वजन का डमी पुतला, जांच में हुआ बड़ा खुलासा

admin

admin

Jun 01, 2026
10:03 AM
शीन रिक्रिऐशन करने घर पहुंची सीबीआई, साथ में ले गई थी 80 किलो वजन का डमी पुतला, जांच में हुआ बड़ा खुलासा

भोपाल। राजधानी भोपाल के बहुचर्चित ट्विशा शर्मा मौत मामले में सीबीआई ने अपनी जांच को और तेज कर दिया है। ट्विशा शर्मा के साथ 12 मई को घटना को लेकर सीबीआई हर पहलू से जांच कर रही है। अब सीबीआई ने जांच में नया कदम उठाते हुए सीबीआई ने दोनों आरोपियों को उनके घर ले जाकर घटना का सीन रिक्रिएशन कराया।

बताया जा रहा है कि यह प्रक्रिया इसलिए की गई ताकि यह समझा जा सके कि ट्विशा को फंदे से किस तरह उतारा गया था। इसके लिए लगभग 80 किलो वजन का डमी पुतला भी इस्तेमाल किया गया, जिससे वास्तविक स्थिति को दोहराने की कोशिश की गई।

बयान और लिगेचर की जांच पर फोकस

जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी पति समर्थ सिंह ने अपने बयान में कहा था कि उसने ट्विशा को फंदे से उतारा, जबकि गिरिबाला सिंह ने कथित रूप से गांठ खोली थी। इसी आधार पर सीबीआई अब उस बेल्ट और फंदे की मजबूती की जांच कर रही है, जिसे फॉरेंसिक भाषा में लिगेचर कहा जाता है। विशेषज्ञ यह आकलन कर रहे हैं कि वह सामग्री कितना वजन सहन कर सकती थी।

हाईकोर्ट के फैसले के बाद गिरफ्तारी और रिमांड

इससे पहले हाईकोर्ट ने गिरिबाला सिंह को ट्रायल कोर्ट से मिली अग्रिम जमानत को रद्द कर दिया था। इसके तुरंत बाद 28 मई को उनकी गिरफ्तारी हुई। इसके अगले ही दिन 29 मई को सीबीआई ने दोनों को पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया, जिससे जांच एजेंसी को मामले की तह तक जाने का अवसर मिला।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अंतर और नई जांच

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतका की लंबाई को लेकर भी अंतर सामने आया है। परिवार द्वारा बताई गई हाइट और मेडिकल रिपोर्ट में दर्ज हाइट में फर्क मिलने के बाद जांच एजेंसी ने एक अलग आकार का दूसरा डमी भी तैयार करवाया है। इसका उद्देश्य घटना के समय की परिस्थितियों को अधिक सटीक तरीके से समझना है।

सीसीटीवी, लापता होना और आगे की जांच

इस पूरे मामले में घटना से पहले और बाद की सीसीटीवी फुटेज, पति का घटना के बाद अचानक लापता होना और फिर बाद में आत्मसमर्पण करना भी जांच के केंद्र में है। इन सभी पहलुओं को जोड़कर सीबीआई एक विस्तृत टाइमलाइन तैयार कर रही है ताकि पूरे घटनाक्रम की स्पष्ट तस्वीर सामने आ सके। जांच एजेंसी का मानना है कि आगे की पूछताछ और फॉरेंसिक रिपोर्ट इस केस में कई और महत्वपूर्ण तथ्य उजागर कर सकती है।

admin
Written By

admin

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें