सोमवार, 1 जून 202607:37:28 PM
Download App
Home/स्पोर्ट्स

...और हमने दोबारा कर दिखाया : आरसीबी के दूसरी बार चैंपियन बनने पर विराट की भावुक पोस्ट, महामुकाबले में खेली थी तूफानी पारी

admin

admin

Jun 01, 2026
09:35 AM
आरसीबी के दूसरी बार चैंपियन बनने पर विराट की भावुक पोस्ट, महामुकाबले में खेली थी तूफानी पारी

नई दिल्ली। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने आईपीएल 2026 के फाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम कर लिया। रजत पाटीदार की कप्तानी में टीम ने गुजरात टाइटंस (जीटी) को 5 विकेट से हराकर लगातार दूसरी बार ट्रॉफी जीतने का गौरव हासिल किया। इस जीत के साथ आरसीबी ने यह साबित कर दिया कि वह अब केवल एक प्रतिस्पर्धी टीम नहीं, बल्कि एक चैंपियन टीम बन चुकी है।

आरसीबी के लगातार दूसरी बार चंपियन बनाने वाले विराट कोहली ने अपने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट लिखा। कोहली ने सोशल मीडिया प्लेफॉर्म एक्स पर लिखा, हमने पिछले साल खुद से एक सवाल पूछा था कि क्या हम लगातार दो बार खिताब जीत सकते हैं? और हमने दोबारा कर दिखाया।

विराट कोहली की तूफानी पारी ने बदली मैच की दिशा

बता दें कि आईपीएल 2026 के फाइनल महामुकाबले में आरसीबी की जीत के सबसे बड़े नायक विराट कोहली रहे। उन्होंने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 42 गेंदों में नाबाद 75 रन बनाए। उनकी इस पारी में 9 चैके और 3 छक्के शामिल रहे। कोहली ने 178 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए अपनी आईपीएल करियर की सबसे तेज अर्धशतकीय पारी भी खेली, जिसमें उन्होंने सिर्फ 25 गेंदों में 50 रन पूरे किए। वेंकटेश अय्यर के साथ मिलकर उन्होंने पहले विकेट के लिए 62 रनों की तेज साझेदारी की, जिसने टीम को मजबूत शुरुआत दी।

गुजरात टाइटंस की पारी 155 रन पर सिमटी

इससे पहले टाॅस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात टाइटंस की टीम 155 रन पर सिमट गई थी। टीम की ओर से वॉशिंगटन सुंदर ने सबसे अधिक 50 रन बनाए, लेकिन उन्हें दूसरे छोर से पर्याप्त सहयोग नहीं मिला। आरसीबी के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शुरुआत से ही दबाव बनाए रखा।

आरसीबी के गेंदबाजों का दमदार प्रदर्शन

गेंदबाजी में रसिख सलाम ने 4 ओवर में सिर्फ 27 रन देकर 3 अहम विकेट झटके। भुवनेश्वर कुमार ने 29 रन देकर 2 विकेट लिए, जबकि जोश हेजलवुड ने भी 2 विकेट अपने नाम किए। इन गेंदबाजों की सटीक लाइन-लेंथ ने गुजरात की बल्लेबाजी को पूरी तरह से बैकफुट पर धकेल दिया।

लगातार दूसरी बार बना चैंपियन

आरसीबी आईपीएल इतिहास में लगातार दो बार खिताब जीतने वाली चुनिंदा टीमों में शामिल हो गई है। इससे पहले यह उपलब्धि केवल चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस ने हासिल की थी। कोहली पूरे सीजन में आरसीबी के सबसे सफल बल्लेबाज रहे और उन्होंने 16 मैचों में 675 रन बनाए। इस ऐतिहासिक जीत के बाद टीम और फैंस में जश्न का माहौल है, और आरसीबी ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वह बड़े मौकों की टीम है।

admin
Written By

admin

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें