शुक्रवार, 12 जून 202607:18:24 PM
Download App
Home/स्पोर्ट्स

Womens T20 World Cup : भारतीय टीम पर सबकी निगाहें , 14 को भारत और पाक होंगे आमने-सामने

नीरज द्विवेदी

नीरज द्विवेदी

Jun 12, 2026
04:13 AM
भारतीय टीम पर सबकी निगाहें , 14 को भारत और पाक होंगे आमने-सामने

इंग्लैंड और वेल्स की धरती पर आज से क्रिकेट के सबसे बड़े महिला महाकुंभ की शुरुआत होने जा रही है। 12 जून से शुरू हो रहे आईसीसी विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में दुनिया की 12 सर्वश्रेष्ठ टीमें खिताब के लिए जोर आजमाइश करेंगी। टूर्नामेंट का उद्घाटन मुकाबला मेजबान England women's cricket team और Sri Lanka women's cricket team के बीच बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान पर खेला जाएगा, जबकि 5 जुलाई को क्रिकेट के मक्का कहे जाने वाले Lord's Cricket Ground में फाइनल होगा।

पहली बार 12 टीमें, 24 दिनों में 33 मुकाबले

इस बार का वर्ल्ड कप कई मायनों में ऐतिहासिक है। 2009 में शुरू हुए इस टूर्नामेंट के 10वें संस्करण में पहली बार 12 टीमें हिस्सा ले रही हैं। इससे पहले अधिकतम 10 टीमों ने भाग लिया था। कुल 33 मुकाबले 24 दिनों में खेले जाएंगे।

भारत की नजर पहले खिताब पर

India women's national cricket team अब तक एक भी विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप नहीं जीत सकी है। टीम ने चार बार सेमीफाइनल और एक बार 2020 में फाइनल तक का सफर तय किया, लेकिन ट्रॉफी से दूर रह गई। ऐसे में 140 करोड़ भारतीयों की उम्मीदें हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली टीम पर टिकी हैं।

हालांकि, भारत की राह आसान नहीं है। टीम को 'ग्रुप ऑफ डेथ' में रखा गया है, जहां उसके सामने Australia women's cricket team और South Africa women's cricket team जैसी मजबूत चुनौतियां होंगी।

14 जून को महामुकाबला: भारत बनाम पाकिस्तान

भारत अपने अभियान की शुरुआत 14 जून को बर्मिंघम में चिर-प्रतिद्वंद्वी Pakistan women's cricket team के खिलाफ करेगा। यह मुकाबला टूर्नामेंट के सबसे चर्चित मैचों में शामिल है।

भारत के प्रमुख मुकाबले

  • 14 जून – भारत vs पाकिस्तान

  • 21 जून – भारत vs दक्षिण अफ्रीका

  • 28 जून – भारत vs ऑस्ट्रेलिया

इन तीन मुकाबलों पर भारत की सेमीफाइनल की राह काफी हद तक निर्भर करेगी।

नीरज द्विवेदी
Written By

नीरज द्विवेदी

5 साल से ज्यादा का पत्रकारिता अनुभव। टीवी और प्रिंट मीडिया में कलमकारी की है। पॉलिटिकल और पब्लिक कनेक्ट की खबरों में दिलचल्पी। TV27NEWS DIGITAL में एंकरिंग भी कर रहे हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें