सोमवार, 4 मई 202611:39:23 AM
Download App
Home/स्पोर्ट्स

IPL 2026: सूर्यांश शेडगे ने दर्शकों का जीता दिल : गुजरात टाइटंस ने पंजाब किंग्स को हराकर पॉइंट्स टेबल में किया उलटफेर

नीरज द्विवेदी

नीरज द्विवेदी

May 04, 2026
07:31 AM
गुजरात टाइटंस ने पंजाब किंग्स को हराकर पॉइंट्स टेबल में किया उलटफेर

29 गेंद पर बनाए 57 रन,196 के स्ट्राइक रेट से रन बनाकर संभाली पंजाब की डूबती पारी

खेल। गुजरात टाइटंस (GT) ने पंजाब किंग्स (PBKS) को हराकर टूर्नामेंट में अपनी तीसरी लगातार जीत दर्ज की है. इस जीत के साथ गुजरात के 10 मैचों में 12 पॉइंट्स हो गए हैं, जिससे प्लेऑफ की रेस रोमांचक हो गई है. इस मुकाबले में में जेसन होल्डर ने चार विकेट लेकर 'मैन ऑफ द मैच' का खिताब जीता, जबकि साई सुदर्शन ने 41 गेंदों में 57 रन बनाए. पंजाब की ओर से सूर्यांश शेडगे ने 57 रनों की पारी खेली, लेकिन टीम को हार से नहीं बचा सके. परंतु दर्शकों को अपनी आतिशी पारी से रोमांचित कर दिया।

कौन हैं सूर्यांश शेडगे

आईपीएल 2026 में आए दिन एक नया सितारा चमक रहा है, और इस बार सुर्खियों में हैं पंजाब किंग्स के युवा बल्लेबाज सूर्यांश शेडगे. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मैच के दौरान इस युवा बल्लेबाज ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ तूफानी बल्लेबाजी की और शानदार अर्धशतक जड़ते हुए अपनी टीम को मुश्किल हालातों से निकाला.

आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स के लिए खेल रहे सूर्यांश शेडगे का जन्म 29 जनवरी 2003 को मुंबई में हुआ. सूर्यांश भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारों में वह नाम हैं, जिनका नाम टी20 क्रिकेट के भरोसेमंद फिनिशर के रूप में लिया जाने लगा है. 23 वर्षीय इस युवा बल्लेबाज ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2024-25 में 251.92 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी कर अपनी पहचान बनाई है.

पंजाब को मुश्किल हालत से निकाला

अहमदाबाद में गुजरात टाइटंस के खिलाफ 23 वर्षीय सूर्यांश शेडगे छठे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए. शेडगे जब बल्लेबाजी करने उतरे तब पंजाब ने सिर्फ 47 रन पर अपने 5 विकेट खो दिए थे. इसके बाद शेडगे ने मोर्चा संभाला और 29 गेंदों में 57 रनों की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली. उनकी इस पारी में 3 चौके और 5 छक्के शामिल थे. यह उनके आईपीएल करियर का पहला अर्धशतक है.शेडगे ने मुश्किल वक्त में मार्कस स्टोइनिस के साथ मिलकर छठे विकेट के लिए 44 गेंदों में 79 रन की अहम साझेदारी निभाई. शेडगे की इस शानदार बल्लेबाज के दम पर पंजाब ने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 163 रन का सम्मानजनक स्कोर बनाया.

सूर्यांश शेडगे क्रिकेट करियर

दाएं हाथ के इस युवा बल्लेबाज ने आईपीएल 2025 में पंजाब किंग्स के लिए डेब्यू किया था. 25 मार्च 2025 को उन्होंने गुजरात टाइटंस के खिलाफ अपना पहला आईपीएल मैच खेला था. आईपीएल में इस युवा ऑलराउंडर ने अब तक कुल 7 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 67 रन बनाए हैं.

घरेलू क्रिकेट में इस युवा खिलाड़ी की असली पहचान 2022 की बीसीसीआई अंडर-25 स्टेट ए ट्रॉफी से बनी, जहां उन्होंने 8 मैचों में 184 रन और 12 विकेट लेकर शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन किआ था.

नीरज द्विवेदी
Written By

नीरज द्विवेदी

5 साल से ज्यादा का पत्रकारिता अनुभव। टीवी और प्रिंट मीडिया में कलमकारी की है। पॉलिटिकल और पब्लिक कनेक्ट की खबरों में दिलचल्पी। TV27NEWS DIGITAL में एंकरिंग भी कर रहे हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें