गुरुवार, 19 नवंबर 202607:31:19 PM
Download App
Home/स्पोर्ट्स

टेस्ट सीरीज : सिराज को मौका नहीं देने पर भड़के सुनील गावस्कर, कप्तान और टीम मैनेजमेंट की जमकर ली खबर

प्रफुल्ल तिवारी

प्रफुल्ल तिवारी

Nov 19, 2026
07:14 AM
सिराज को मौका नहीं देने पर भड़के सुनील गावस्कर, कप्तान और टीम मैनेजमेंट की जमकर ली खबर

वेलिंगटन। भारत-न्यूजीलैंड के बीच दो टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला गुरुवार से वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व मैदान में शुरु हो गया है। टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने टाॅस जीतकर कीवी टीम को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया है। खास बात यह रही की प्लेइंग इलेवन में भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्म सिराज को जगह नहीं मिली है। जिसको लेकर विवाद खड़ा हो गया है। पूर्व भारतीय कप्तान और दिग्गज खिलाडी रहे सुनील गावस्कर ने कप्तान गिल और टीम मैनेजमेंट की जमकर खबर ली है। उन्होंने यहां तक कह दिया है कि सिराज ने ऐसा कोई प्रदर्शन नहीं किया है, जिसके आधार पर उन्हें प्लेइंग-11 से बाहर रखा जाए।

गावस्कर बोले- हैरान करने वाला फैसला

वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व में टॉस के बाद सोनी स्पोर्ट्स से बातचीत करते हुए गावस्कर ने कहा कि उन्हें उम्मीद थी कि सिराज को टेस्ट मुकाबले में खेलने का मौका मिलेगा। उन्होंने कहा, मुझे लगा था कि आखिरी वनडे खेलने के बाद उन्हें टेस्ट में मौका मिलेगा, लेकिन यह हैरान करने वाला फैसला है। मुझे नहीं लगता कि उन्होंने भारत को कभी निराश किया है।ष् गावस्कर ने सिराज की गेंदबाजी की मौजूदा लय पर भी भरोसा जताया। उनके मुताबिक, सिराज की गेंदबाजी में ऐसी कोई कमी नजर नहीं आती, जिसके चलते उन्हें टीम से बाहर रखा जाए।

कम्बोज और प्रसिद्ध को मौका देने पर उठाए सवाल

गावस्कर ने अंशुल कम्बोज और प्रसिद्ध कृष्णा को सिराज से पहले मौका दिए जाने पर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने याद दिलाया कि अंशुल कम्बोज ने 2025 में टेस्ट डेब्यू किया था, जबकि प्रसिद्ध कृष्णा ने 2023 में अपना पहला टेस्ट खेला था। उन्होंने कहा कि सिराज जैसे अनुभवी गेंदबाज को उपलब्ध होने के बावजूद टीम के शीर्ष चार गेंदबाजों में शामिल नहीं करना समझ से परे है।

गेंदबाजों को सिर्फ इकॉनमी से नहीं आंकना चाहिए

गावस्कर ने कहा कि गेंदबाजों के प्रदर्शन का आकलन केवल इकॉनमी रेट और गेंद की मूवमेंट के आधार पर नहीं किया जाना चाहिए। अगर शुरुआती सत्र के बाद भारत लगातार विकेट निकालने में सफल रहता तो मुकाबले की तस्वीर कुछ और हो सकती थी।

इस मुकाबले में बुमराह तीन विकेट लेकर भारत के सबसे सफल गेंदबाज रहे, जबकि प्रसिद्ध कृष्णा को कोई सफलता नहीं मिली। ऐसे में सिराज को बाहर रखने का फैसला अब क्रिकेट जगत में चर्चा का विषय बन गया है।

प्रफुल्ल तिवारी
Written By

प्रफुल्ल तिवारी

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें