आईपीएल 2026 : ऑरेंज और पर्पल कैप की रेस में मची जबरदस्त टक्कर, युवा सितारों ने बढ़ाया रोमांच

नई दिल्ली। आईपीएल 2026 का सीजन अपने चरम पर पहुंचता जा रहा है और हर गुजरते मैच के साथ टूर्नामेंट का रोमांच और भी बढ़ता दिख रहा है। आधे से ज्यादा मुकाबले खेले जा चुके हैं, ऐसे में अब बल्लेबाजों और गेंदबाजों के बीच व्यक्तिगत प्रदर्शन की जंग भी दिलचस्प मोड़ ले चुकी है। खास तौर पर ऑरेंज कैप और पर्पल कैप की दौड़ ने फैंस का उत्साह दोगुना कर दिया है।
इस समय ऑरेंज कैप अभिषेक शर्मा के सिर सजी हुई है। सन राइजर्स हैदराबाद के इस आक्रामक बल्लेबाज ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से सभी को प्रभावित किया है। उन्होंने 8 मैचों में 54.29 की शानदार औसत और 212.29 की जबरदस्त स्ट्राइक रेट से 380 रन बनाए हैं। उनके बल्ले से एक शतक और तीन अर्धशतक निकल चुके हैं, जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 135 रन रहा है।
वैभव सूर्यवंशी और केएल राहुल की कड़ी चुनौती
ऑरेंज कैप की रेस में दूसरे स्थान पर वैभव सूर्यवंशी हैं, जो राजस्थान राॅयल के लिए खेलते हैं। उन्होंने 8 मैचों में 357 रन बनाए हैं, उनकी औसत 44.63 और स्ट्राइक रेट 234.86 रही है। उनके नाम भी एक शतक और दो अर्धशतक दर्ज हैं।
तीसरे स्थान पर अनुभवी बल्लेबाज केएल राहुल हैं। उन्होंने 7 मुकाबलों में 59.50 की औसत से 357 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 187.89 रहा है, और इस सीजन में वे भी एक शतक व दो अर्धशतक लगा चुके हैं। राहुल का अनुभव और निरंतरता उन्हें इस दौड़ में मजबूती से बनाए हुए है।
पर्पल कैपरू अंशुल कंबोज की धारदार गेंदबाजी
गेंदबाजी में पर्पल कैप की दौड़ भी कम रोमांचक नहीं है। अंशुल कंबोज, जो चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा हैं, 8 मैचों में 14 विकेट लेकर टॉप पर हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 22 रन देकर 3 विकेट रहा है। उनकी सटीक लाइन-लेंथ और नियंत्रण ने उन्हें सबसे आगे पहुंचाया है।
ईशान मलिंगा और जोफ्रा आर्चर की टक्कर
पर्पल कैप की रेस में दूसरे स्थान पर इशान मंलिंगा हैं, जो सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते हैं। उन्होंने भी 8 मैचों में 14 विकेट लिए हैं, लेकिन इकॉनमी और अन्य आंकड़ों के आधार पर वे दूसरे स्थान पर हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 32 रन देकर 4 विकेट है। तीसरे नंबर पर जोफ्रा आर्चर हैं, जो राजस्थान राॅयल का हिस्सा हैं। उन्होंने 8 मैचों में 13 विकेट लिए हैं और उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 20 रन देकर 3 विकेट रहा है।
आगे और रोमांच बाकी
जैसे-जैसे आईपीएल 2026 आगे बढ़ेगा, ऑरेंज और पर्पल कैप की यह जंग और भी दिलचस्प होती जाएगी। कई खिलाड़ी शानदार फॉर्म में हैं और किसी भी मैच में समीकरण बदल सकते हैं। फैंस को अब आने वाले मुकाबलों में और भी ज्यादा रोमांच देखने को मिलने वाला है।
admin
एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।
