रानी दुर्गावती शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम : कृषि मंत्री रामविचार नेताम हुए शामिल

महासमुंद। वीरांगना रानी दुर्गावती के शहादत दिवस पर मंगलवार को महासमुंद में विशेष श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बीटीआई रोड स्थित रानी दुर्गावती चौक में स्थापित उनकी प्रतिमा पर आदिम जाति कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री रामविचार नेताम ने पूजा-अर्चना और माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
इस अवसर पर मंत्री नेताम ने रानी दुर्गावती के साहस, त्याग और बलिदान को याद करते हुए कहा कि उनका जीवन समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आदिवासी समाज के पदाधिकारी, युवा, महिलाएं और सामाजिक प्रतिनिधि शामिल हुए।
श्रद्धांजलि कार्यक्रम में विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा, पूर्व विधायक डॉ. विमल चोपड़ा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष भीखम ठाकुर सहित कई जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
आदिवासी समाज द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में रानी दुर्गावती के योगदान और उनके संघर्षों को स्मरण करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम के दौरान समाज के लोगों ने उनकी वीरता और बलिदान को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने का संकल्प भी लिया।
आलोक त्रिपाठी
खबरों की खोज जारी है। ग्राउंड रिपोर्टिंग में दिलचस्पी। मध्य प्रदेश की खबरनवीसी का खास शौक।
