सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर बढ़ा आक्रोश : बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने आरोपी के घर का किया घेराव

रायपुर : सावन के पवित्र महीने में आराध्य देवताओं को लेकर सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला सामने आने के बाद विवाद बढ़ गया है। मामले को लेकर भाजपा के नेता और पदाधिकारी देर रात सिविल लाइन थाने पहुंचे और संबंधित लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की मांग की।
सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर जताई नाराजगी
भाजपा नेताओं का आरोप है कि सोशल मीडिया पर हंसराज गोयल की ओर से आराध्य देवताओं को लेकर आपत्तिजनक पोस्ट किया गया। इसके बाद इसी पोस्ट पर अरुण पन्नालाल की ओर से भी कथित तौर पर अभद्र टिप्पणी की गई। भाजपा नेताओं ने दोनों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने किया घर का घेराव
घटना के बाद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं में भी नाराजगी देखने को मिली। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने कथित अभद्र टिप्पणी करने वाले अरुण पन्नालाल के घर का घेराव कर विरोध जताया। स्थिति को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है और शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
आलोक त्रिपाठी
खबरों की खोज जारी है। ग्राउंड रिपोर्टिंग में दिलचस्पी। मध्य प्रदेश की खबरनवीसी का खास शौक।
