मंगलवार, 26 मई 202607:25:48 PM
Download App
Home/छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें : सीएम साय ने दी पीएम मोदी को बधाई, DA बढ़ा, योग आयोग अध्यक्ष का निधन, ठगी पर सियासत

आलोक त्रिपाठी

आलोक त्रिपाठी

May 26, 2026
12:31 PM
सीएम साय ने दी पीएम मोदी को बधाई, DA बढ़ा, योग आयोग अध्यक्ष का निधन, ठगी पर सियासत

छत्तीसगढ़ की आज की बड़ी खबरें

पीएम मोदी के 12 वर्ष पूरे होने पर सीएम साय ने दी बधाई

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश ने सुशासन, विकास, सुरक्षा और जनकल्याण के क्षेत्र में नई उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री को राष्ट्रसेवा और जनहित के प्रति समर्पित नेतृत्व का प्रतीक बताया।

छत्तीसगढ़ योग आयोग अध्यक्ष रूप नारायण सिन्हा का निधन

छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष रूप नारायण सिन्हा का हार्ट अटैक से निधन हो गया। बताया जा रहा है कि वे बिलासपुर में भाजपा के दो दिवसीय प्रशिक्षण महाअभियान कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे, जहां अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद उन्हें तत्काल सिम्स अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। उनके निधन से राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर है।

AIS अधिकारियों का महंगाई भत्ता बढ़कर 60 फीसदी

छत्तीसगढ़ सरकार ने अखिल भारतीय सेवा (AIS) के अधिकारियों को राहत देते हुए महंगाई भत्ते (DA) में 2 प्रतिशत की वृद्धि कर दी है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के मुताबिक अब IAS, IPS और IFS अधिकारियों को 58 फीसदी के बजाय 60 फीसदी डीए मिलेगा। यह बढ़ा हुआ भत्ता 1 जनवरी 2026 से लागू माना जाएगा। सरकार के इस फैसले से वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों को आर्थिक लाभ मिलेगा।

बीजेपी विधायक ठगी मामले पर कांग्रेस का हमला

भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा के साथ हुई ठगी की घटना को लेकर कांग्रेस ने राज्य सरकार पर निशाना साधा है। कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि प्रदेश में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा शासन में रसूखदार लोगों के नाम पर उगाही और ठगी की घटनाएं बढ़ रही हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था लगातार कमजोर होती जा रही है।

आलोक त्रिपाठी
Written By

आलोक त्रिपाठी

खबरों की खोज जारी है। ग्राउंड रिपोर्टिंग में दिलचस्पी। मध्य प्रदेश की खबरनवीसी का खास शौक।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें