रविवार, 21 जून 202607:24:46 PM
Download App
Home/छत्तीसगढ़

‘ योग को बनाएं जीवन का हिस्सा’ : अंबिकापुर में सीएम साय ने किया योग, पीजी कॉलेज ग्राउंड में जुटा जनसैलाब ,‘PM मोदी के प्रयासों की सराहना

नीलम अहिरवार

नीलम अहिरवार

Jun 21, 2026
12:24 PM
अंबिकापुर में सीएम साय ने किया योग, पीजी कॉलेज ग्राउंड में जुटा जनसैलाब ,‘PM मोदी के प्रयासों की सराहना

अंबिकापुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ में राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन अंबिकापुर में किया गया। महामाया नगरी अंबिकापुर के पीजी कॉलेज ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने हजारों लोगों के साथ सामूहिक योगाभ्यास कर प्रदेशवासियों को योग दिवस की शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि योग भारत की हजारों वर्षों पुरानी सांस्कृतिक विरासत है, जिसे हमारे ऋषि-मुनियों ने पूरी दुनिया को दिया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से आज योग को वैश्विक पहचान मिली है और विश्व के अनेक देशों में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साहपूर्वक मनाया जा रहा है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बताया कि इस वर्ष राज्य स्तरीय योग दिवस कार्यक्रम अंबिकापुर में आयोजित किया गया, जबकि प्रदेश के सभी जिलों, विकासखंडों और ग्राम पंचायत स्तर तक योग दिवस के आयोजन किए गए। इन कार्यक्रमों में राज्यपाल, विधानसभा अध्यक्ष, दोनों उपमुख्यमंत्री, मंत्री, सांसद, विधायक और बड़ी संख्या में आम नागरिकों ने सहभागिता की।

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि स्वस्थ जीवन और समृद्ध समाज के निर्माण के लिए योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाएं। उन्होंने कहा कि नियमित योग न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी बेहद लाभकारी है।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर अंबिकापुर से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने योग के महत्व को रेखांकित करते हुए प्रदेशवासियों को स्वस्थ और संतुलित जीवन के लिए नियमित योग अपनाने का संदेश दिया। राज्यभर में हुए योग कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों और आम लोगों की व्यापक भागीदारी देखने को मिली।

नीलम अहिरवार
Written By

नीलम अहिरवार

17 साल से टीवी और डिजिटल की दुनिया में सक्रिय। एंटरटेनमेंट, करंट अफेयर्स और पब्लिक कनेक्ट खबरों की धुरंधर। बॉलीवुड की हरकतों को दुनिया तक पहुंचाने में खास दिलचस्पी।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें