मंगलवार, 16 जून 202606:28:24 PM
Download App
Home/छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ की बड़ी ख़बरें : बिजली बिल पर कांग्रेस का आंदोलन, भारतमाला मामले में ED की रेड, इंडिगो ने बढ़ाए बैगेज शुल्क, मानसून की दस्तक करीब

आलोक त्रिपाठी

आलोक त्रिपाठी

Jun 16, 2026
10:18 AM
बिजली बिल पर कांग्रेस का आंदोलन, भारतमाला मामले में ED की रेड, इंडिगो ने बढ़ाए बैगेज शुल्क, मानसून की दस्तक करीब

छत्तीसगढ़ की आज की बड़ी खबरे --

बिजली दरों में बढ़ोतरी पर कांग्रेस का विरोध, तीन चरणों में आंदोलन का ऐलान

छत्तीसगढ़ में बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी को लेकर राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज ने बिजली बिल में हुई वृद्धि और स्मार्ट मीटर योजना को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आम जनता पर लगातार आर्थिक बोझ डाला जा रहा है। कांग्रेस ने इस मुद्दे को लेकर प्रदेशभर में तीन चरणों में आंदोलन चलाने की घोषणा की है।

यह भी पढ़े CG में 8 मौतों के बाद खुल रही कब्रें : भाटापारा के खर्वे गांव में मौतों का रहस्य, कब्र से निकाले जा रहे शव,जहरीली शराब से मौत या साजिश? जांच तेज

भारतमाला परियोजना मामले में ठेकेदार के घर ED की कार्रवाई

भारतमाला परियोजना से जुड़े कथित अनियमितताओं के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मंगलवार सुबह धमतरी के आमापारा क्षेत्र में ठेकेदार दीपेश गांधी के निवास पर छापेमार कार्रवाई की। टीम ने घर पहुंचकर दस्तावेजों की जांच शुरू की और मामले से जुड़े आवश्यक रिकॉर्ड खंगाले। कार्रवाई के बाद क्षेत्र में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।

यह भी पढ़े किसानों का विरोध प्रदर्शन : धमतरी में खाद संकट और नए नियमों के विरोध में किसानों का कलेक्ट्रेट घेराव, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

इंडिगो ने बढ़ाए अतिरिक्त सामान शुल्क, यात्रियों पर बढ़ेगा बोझ

हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों को अब अतिरिक्त खर्च उठाना पड़ सकता है। घरेलू उड़ानों का संचालन करने वाली इंडिगो एयरलाइंस ने अतिरिक्त बैगेज शुल्क में करीब 59 प्रतिशत तक बढ़ोतरी कर दी है। वहीं अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में यह शुल्क पहले की तुलना में तीन गुना से अधिक कर दिया गया है। निर्धारित सीमा से अधिक सामान ले जाने वाले यात्रियों को अब ज्यादा भुगतान करना होगा।

मानसून की दस्तक करीब, प्रदेशभर में बारिश का अलर्ट

छत्तीसगढ़ में मानसून की एंट्री जल्द होने की संभावना है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के लिए प्रदेश के कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार राज्य के लगभग सभी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। मौसम में बदलाव के साथ लोगों को गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं।

आलोक त्रिपाठी
Written By

आलोक त्रिपाठी

खबरों की खोज जारी है। ग्राउंड रिपोर्टिंग में दिलचस्पी। मध्य प्रदेश की खबरनवीसी का खास शौक।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें