शुक्रवार, 11 सितंबर 202610:44:49 AM
Download App
Home/छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री होगी फिल्म : सीएम विष्णुदेव साय ने देखी फिल्म हनुमान अंश, मंत्रिमंडल भी रहा मौजूद, प्रदेश में कम होंगे टिकट के दाम

नीलम अहिरवार

नीलम अहिरवार

Sep 11, 2026
08:36 AM
सीएम विष्णुदेव साय ने देखी फिल्म हनुमान अंश, मंत्रिमंडल भी रहा मौजूद, प्रदेश में कम होंगे टिकट के दाम

रायपुर। इन दिनों ‘हनुमान अंश’ फिल्म पूरे देश में चर्चा का विषय बनी हुई है। नीम करौली बाबा के जीवन और आध्यात्मिक विचारों पर आधारित इस फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। दावा किया जा रहा है कि करीब 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने अब तक 180 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। फिल्म की कहानी और नीम करौली बाबा से जुड़ी आस्था के चलते दर्शकों में इसे लेकर खास उत्साह देखने को मिल रहा है। इसी बीच फिल्म को छत्तीसगढ़ में लेकर एक बड़ा फैसला सामने आया है।

CM साय ने सपरिवार देखी ‘हनुमान अंश’

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपनी पत्नी और परिवार के साथ ‘हनुमान अंश’ फिल्म देखी। उनके साथ छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने भी सपरिवार फिल्म देखी। फिल्म देखने के बाद मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इसे छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा की।

राज्य में टैक्स फ्री होगी फिल्म

मुख्यमंत्री साय ने फिल्म को टैक्स फ्री करने का ऐलान करते हुए लोगों से इसे देखने की अपील की। सरकार के इस फैसले के बाद छत्तीसगढ़ में फिल्म के दर्शकों की संख्या और बढ़ने की उम्मीद है।

नीम करौली बाबा की आध्यात्मिक यात्रा और उनके विचारों को केंद्र में रखकर बनाई गई फिल्म को लेकर पहले से ही लोगों के बीच उत्सुकता बनी हुई है। अब छत्तीसगढ़ सरकार के टैक्स फ्री करने के फैसले से फिल्म को एक और बड़ी चर्चा मिल गई है।

2 करोड़ की फिल्म, 180 करोड़ की कमाई का दावा

‘हनुमान अंश’ को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा इसके कथित बजट और बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को लेकर है। फिल्म को करीब 2 करोड़ रुपये में बनाया गया बताया जा रहा है, जबकि अब तक इसके 180 करोड़ रुपये कमाने का दावा किया जा रहा है। अगर ये आंकड़े सही हैं, तो बेहद कम बजट में बनी फिल्म के लिए यह बड़ी व्यावसायिक सफलता मानी जाएगी।

दर्शकों से फिल्म देखने की अपील

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने फिल्म देखने के बाद लोगों से भी ‘हनुमान अंश’ देखने की अपील की है। फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर भी लगातार चर्चा हो रही है। फिलहाल छत्तीसगढ़ में फिल्म के टैक्स फ्री होने के बाद यह देखना दिलचस्प होगा कि इसका बॉक्स ऑफिस कलेक्शन आने वाले दिनों में किस मुकाम तक पहुंचता है।

नीलम अहिरवार
Written By

नीलम अहिरवार

17 साल से टीवी और डिजिटल की दुनिया में सक्रिय। एंटरटेनमेंट, करंट अफेयर्स और पब्लिक कनेक्ट खबरों की धुरंधर। बॉलीवुड की हरकतों को दुनिया तक पहुंचाने में खास दिलचस्पी।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें