बुधवार, 20 मई 202601:13:31 PM
Download App
Home/छत्तीसगढ़

बस्तर को मिली बड़ी स्वास्थ्य सौगात : जगदलपुर में शुरू हुआ सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल

आलोक त्रिपाठी

आलोक त्रिपाठी

May 20, 2026
07:34 AM
जगदलपुर में शुरू हुआ सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल

जगदलपुर मे सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल

छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में स्वास्थ्य सेवाओं को नई मजबूती मिली है। जगदलपुर में अत्याधुनिक सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का शुभारंभ किया गया है, जिसे एनएमडीसी के वित्तीय सहयोग से विकसित किया गया है। अस्पताल का उद्घाटन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने वर्चुअल माध्यम से किया। इस दौरान छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भी मौजूद रहे।

स्वास्थ्य सेवा को मिलेगी मजबूती

प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना के तहत तैयार किए गए इस अस्पताल को छत्तीसगढ़ शासन ने विकसित किया है। अस्पताल के संचालन और प्रबंधन की जिम्मेदारी एक प्रतिष्ठित निजी स्वास्थ्य सेवा संस्था को सौंपी गई है, जबकि शुरुआती संचालन खर्च एनएमडीसी वहन कर रही है। यह सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल खासतौर पर बस्तर क्षेत्र के जरूरतमंद और वंचित लोगों को बेहतर एवं निःशुल्क इलाज उपलब्ध कराने में अहम भूमिका निभाएगा। एनएमडीसी ने इसे अपनी सामाजिक जिम्मेदारी का हिस्सा बताते हुए कहा कि दूरस्थ इलाकों में आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना कंपनी की प्राथमिकताओं में शामिल है।

यह भी पढ़े भीषण गर्मी में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला : समर वेकेशन में ऑनलाइन होगी सुनवाई

एनएमडीसी के सहयोग से होगा संचालित

एनएमडीसी ने अस्पताल के संचालन और स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के लिए 25 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता दी है। साथ ही अगले पांच वर्षों तक लगातार वित्तीय सहयोग देने की प्रतिबद्धता भी जताई है, ताकि अस्पताल भविष्य में आत्मनिर्भर स्वास्थ्य सेवा केंद्र के रूप में विकसित हो सके। कंपनी के अनुसार, एनएमडीसी लंबे समय से बस्तर क्षेत्र में स्वास्थ्य, शिक्षा और सामाजिक अधोसंरचना के विकास में निवेश करती रही है। इस नई पहल को बस्तर के स्वास्थ्य क्षेत्र में एक बड़ा बदलाव माना जा रहा है।

आलोक त्रिपाठी
Written By

आलोक त्रिपाठी

खबरों की खोज जारी है। ग्राउंड रिपोर्टिंग में दिलचस्पी। मध्य प्रदेश की खबरनवीसी का खास शौक।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें