बुधवार, 20 मई 202601:23:28 PM
Download App
Home/छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ की टॉप न्यूज : 2.34 करोड़ की ज्वेलरी चोरी, मेडिकल स्टोर रहे बंद, दुर्ग-बिलासपुर मे कमिश्नरी सिस्टम, स्कूलों मे लगेंगे समर कैंप

आलोक त्रिपाठी

आलोक त्रिपाठी

May 20, 2026
10:57 AM
2.34 करोड़ की ज्वेलरी चोरी, मेडिकल स्टोर रहे बंद, दुर्ग-बिलासपुर मे कमिश्नरी सिस्टम, स्कूलों मे लगेंगे समर कैंप

छत्तीढ़सग की आज की प्रमुख हेडलाइन, सभी खबरे जो आपको जानना है जरुरी ...

रायपुर के ज्वेलरी शोरूम से 2.34 करोड़ का सोना गायब

रायपुर के सदर बाजार स्थित प्रतिष्ठित ज्वेलरी शोरूम मनोहरमल एंड कंपनी से करीब 2 करोड़ 34 लाख रुपए कीमत का 1495 ग्राम सोना चोरी होने का मामला सामने आया है। दुकान के 16 साल पुराने कर्मचारी सूरज साहू पर चोरी का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि आरोपी लॉकर से जेवर निकालकर अपने बैग में छिपाकर ले गया और कई दिनों तक सामान्य रूप से दुकान आता रहा। स्टॉक मिलान के दौरान कमी सामने आने पर सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई, जिसमें उसकी संदिग्ध गतिविधियां नजर आईं। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

पूरी खबर पढने के लिए यहाँ क्लिक करें रायपुर मे ज्वेलरी दुकान से 2.34 करोड़ का सोना गायब : 16 साल पुराना कर्मचारी फरार,पुलिस तलाश में जुटी

स्कूलों में लगेंगे समर कैंप

छत्तीढ़सग में शिक्षा विभाग ने स्कूलों और सामुदायिक स्थानों पर समर कैंप आयोजित करने के निर्देश जारी किए हैं। कैंप रोज सुबह 7:30 बजे से 9:30 बजे तक संचालित होंगे। इसमें चित्रकला, गायन, नृत्य, खेलकूद, निबंध लेखन, हस्तलिपि और स्थानीय इतिहास से जुड़ी गतिविधियां कराई जाएंगी। कला विशेषज्ञों को बुलाकर विद्यार्थियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा, वहीं बच्चों को औद्योगिक संस्थानों और मेडिकल कॉलेजों का भ्रमण भी कराया जा सकेगा। विभाग ने शिक्षकों और पालकों की सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़े बस्तर को मिली बड़ी स्वास्थ्य सौगात : जगदलपुर में शुरू हुआ सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल

ऑनलाइन दवा बिक्री का विरोध

ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में आज देशभर में केमिस्ट संगठनों की हड़ताल का असर Chhattisgarh में भी देखने को मिला। प्रदेशभर में करीब 18 हजार मेडिकल स्टोर बंद रहे। रायपुर औरबिलासपुर सहित कई शहरों में सुबह से मेडिकल दुकानें नहीं खुलीं। हालांकि अस्पताल परिसरों में संचालित मेडिकल स्टोर खुले रहे, जिससे मरीजों को जरूरी दवाएं उपलब्ध हो सकीं।

दुर्ग और बिलासपुर में भी लागू होगा पुलिस कमिश्नरी सिस्टम

राजधानी रायपुर के बाद अब दुर्ग और बिलासपुर मे भी जल्द पुलिस कमिश्नरी सिस्टम लागू किया जाएगा। गृह मंत्री विजय शर्मा ने इसको लेकर संकेत दिए हैं। सरकार का मानना है कि तेजी से बढ़ते शहरीकरण और कानून-व्यवस्था की चुनौतियों को देखते हुए यह व्यवस्था जरूरी है। इससे पुलिसिंग और अपराध नियंत्रण में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है।

भीषण गर्मी में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला : समर वेकेशन में ऑनलाइन होगी सुनवाई

आलोक त्रिपाठी
Written By

आलोक त्रिपाठी

खबरों की खोज जारी है। ग्राउंड रिपोर्टिंग में दिलचस्पी। मध्य प्रदेश की खबरनवीसी का खास शौक।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें