रायपुर मे ज्वेलरी दुकान से 2.34 करोड़ का सोना गायब : 16 साल पुराना कर्मचारी फरार,पुलिस तलाश में जुटी

ज्वेलरी शोरूम से करोड़ो का सोना गायब
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर मे एक बड़ी चोरी का मामला सामने आया है। सदर बाजार स्थित एक प्रतिष्ठित ज्वेलरी शोरूम से करीब 2 करोड़ 34 लाख रुपए कीमत का सोना गायब हो गया। मामले में दुकान के पुराने कर्मचारी पर चोरी का आरोप लगा है, जो घटना के बाद से फरार बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, कोतवाली थाना क्षेत्र के सदर बाजार में स्थित मनोहरमल एंड कंपनी में काम करने वाला बंधवापारा निवासी सूरज साहू पिछले 16 वर्षों से दुकान में कार्यरत था। लंबे समय से जुड़े होने और भरोसेमंद कर्मचारी होने के कारण उसे लॉकर और डिस्प्ले में रखे जेवरों को संभालने की जिम्मेदारी दी गई थी।
कर्मचारी ने प्लानिंग से की चोरी
बताया जा रहा है कि पिछले महीने आरोपी ने एक व्यापारी को दिखाने के लिए लॉकर से सोने के जेवर निकाले थे। आरोप है कि जेवर वापस लॉकर में रखने की बजाय उसने उन्हें अपने बैग में छिपा लिया और बाद में घर चला गया। हैरानी की बात यह रही कि घटना के बाद भी वह कई दिनों तक सामान्य रूप से दुकान आता रहा, जिससे किसी को उस पर शक नहीं हुआ।
यह भी पढ़े बस्तर को मिली बड़ी स्वास्थ्य सौगात : जगदलपुर में शुरू हुआ सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल
सीसीटीवी फुटेज आया सामने
करीब एक महीने बाद स्टॉक मिलान के दौरान 1495 ग्राम सोना कम पाया गया। इसके बाद कारोबारी ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कराई। फुटेज में कर्मचारी सूरज साहू संदिग्ध गतिविधियां करते नजर आया।
पुलिस आरोपी की तलाश मे जुटी
कारोबारी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस जब आरोपी के घर पहुंची तो वह फरार मिला। फिलहाल उसकी तलाश जारी है और पुलिस सीसीटीवी फुटेज व अन्य सुरागों के आधार पर कार्रवाई कर रही है
यह भी पढ़े धमतरी मे गश्त कर रहे जवानों को पिकअप ने कुचला : प्रधान आरक्षक की मौत से पुलिस महकमे मे शोक
आलोक त्रिपाठी
खबरों की खोज जारी है। ग्राउंड रिपोर्टिंग में दिलचस्पी। मध्य प्रदेश की खबरनवीसी का खास शौक।
