बुधवार, 20 मई 202601:23:04 PM
Download App
Home/छत्तीसगढ़

धमतरी मे गश्त कर रहे जवानों को पिकअप ने कुचला : प्रधान आरक्षक की मौत से पुलिस महकमे मे शोक

आलोक त्रिपाठी

आलोक त्रिपाठी

May 20, 2026
06:51 AM
प्रधान आरक्षक की मौत से पुलिस महकमे मे शोक

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में मंगलवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में पुलिस विभाग को बड़ा झटका लगा। सिहावा चौक के पास गश्त के दौरान तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने ड्यूटी पर तैनात जवानों को टक्कर मार दी। हादसे में प्रधान आरक्षक विजय की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सैनिक दिलीप पांडे गंभीर रूप से घायल हो गए।

पेट्रोलिंग के वक्त हुआ बड़ा हादसा

जानकारी के अनुसार पुलिस और सुरक्षा बल की टीम इलाके में नियमित पेट्रोलिंग कर रही थी। इसी दौरान तेज गति से आ रहे पिकअप वाहन ने जवानों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि प्रधान आरक्षक विजय ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। वहीं घायल सैनिक दिलीप पांडे को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। डॉक्टरों के मुताबिक उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

यह भी पढ़े मरवाही वन मंडल में दिखा दुर्लभ सफेद भालू : ग्रामीण पर किया हमला, मौके पर पंहुचा वन अमला

मौके पर पंहुचे अधिकारी

घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग जमा हो गए। कुछ समय तक इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी और अतिरिक्त बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी पिकअप चालक को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़े धमतरी : जैतपुरी गांव में वन विभाग कार्रवाई के खिलाफ कलेक्ट्रेट पहुंचे ग्रामीण, विवाद ने पकड़ा तूल, SP को सौंपा ज्ञापन

हादसे से विभाग मे शोक

इस हादसे के बाद पुलिस विभाग में शोक की लहर है। वहीं स्थानीय नागरिकों ने भी घटना पर गहरा दुख जताते हुए दोषी चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

आलोक त्रिपाठी
Written By

आलोक त्रिपाठी

खबरों की खोज जारी है। ग्राउंड रिपोर्टिंग में दिलचस्पी। मध्य प्रदेश की खबरनवीसी का खास शौक।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें