शनिवार, 13 जून 202601:49:45 PM
Download App
Home/मनोरंजन

जॉनी लीवर का शरारती प्रैंक: : अनिल कपूर को बना दिया था ‘शत्रुघ्न सिन्हा’, घबरा गए थे एक्टर, द कपिल शर्मा शो’ में खुलासा

प्रफुल्ल तिवारी

प्रफुल्ल तिवारी

Jun 13, 2026
08:52 AM
अनिल कपूर को बना दिया था ‘शत्रुघ्न सिन्हा’, घबरा गए थे एक्टर, द कपिल शर्मा शो’ में खुलासा

मुंबई। मशहूर कॉमेडियन जॉनी लीवर ने एक पुराने मजेदार प्रैंक का खुलासा किया है, जिसमें अभिनेता अनिल कपूर बुरी तरह घबरा गए थे। यह किस्सा उन्होंने द कपिल शर्मा शो में सुनाया, जहां होस्ट कपिल शर्मा ने उनसे फोन प्रैंक को लेकर सवाल किया था।

जॉनी लीवर ने बताया कि फिल्म तेजाब की शूटिंग के दौरान उन्होंने एक ऐसा प्रैंक किया जिसे अनिल कपूर कभी नहीं भूल पाए। उन्होंने फोन पर खुद को दिग्गज अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा बताकर अनिल कपूर को कॉल किया।

फोन पर उन्होंने बेहद आत्मविश्वास से कहा, “अनिल, कैसे हो? सब ठीक? शाम को मिलते हैं…” और फिल्म शूटिंग से जुड़ी बातें ऐसे कीं जैसे वह सच में शत्रुघ्न सिन्हा हों। अनिल कपूर उस वक्त घबरा गए और लगातार “हां सर, हां सर” कहते रहे।

सच्चाई सामने आते ही नाराज हुए थे अनिल कपूर

कुछ देर बाद जॉनी लीवर ने खुलासा किया कि यह कॉल शत्रुघ्न सिन्हा का नहीं बल्कि उनका ही मजाक था। सच्चाई सुनकर अनिल कपूर हैरान भी हुए और थोड़े नाराज भी हो गए। हालांकि बाद में यह किस्सा हंसी-मजाक में बदल गया।

‘तेजाब’ बनी सुपरहिट

एन. चंद्रा के निर्देशन में बनी तेजाब में अनिल कपूर के साथ माधुरी दीक्षित मुख्य भूमिका में थीं। फिल्म में अनुपम खेर, चंकी पांडे, अरुणा ईरानी और कई अन्य कलाकारों ने भी अहम भूमिकाएं निभाईं। लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल के संगीत ने फिल्म को और भी लोकप्रिय बना दिया था। 11 नवंबर 1988 को रिलीज हुई यह फिल्म उस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल रही और आज भी बॉलीवुड के क्लासिक्स में गिनी जाती है।

अनिल कपूर की आने वाली फिल्में

वर्कफ्रंट की बात करें तो अनिल कपूर जल्द ही स्पाई यूनिवर्स फिल्म अल्फा में नजर आएंगे। इस फिल्म में आलिया भट्ट, बॉबी देओल और शरवरी वाघ भी प्रमुख भूमिकाओं में होंगे। इसके अलावा अनिल कपूर को किंग के लिए भी साइन किया गया है, जिसे निर्देशक सिद्धार्थ आनंद बना रहे

प्रफुल्ल तिवारी
Written By

प्रफुल्ल तिवारी

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें