मंगलवार, 26 मई 202607:21:18 PM
Download App
Home/मनोरंजन

रणवीर सिंह पहुंचे चामुंडेश्वरी मंदिर : 'कांतारा' मिमिक्री की भूल पर मांगी माफी,FWICE ने रणवीर सिंह पर लगाया बैन

नीरज द्विवेदी

नीरज द्विवेदी

May 26, 2026
10:59 AM
'कांतारा' मिमिक्री की भूल पर मांगी माफी,FWICE ने रणवीर सिंह पर लगाया बैन

बॉलीवुड अभिनेता Ranveer Singh एक बार फिर सुर्खियों में हैं। FWICE द्वारा बैन लगाए जाने के बाद रणवीर पहली बार सार्वजनिक तौर पर नजर आए। वह मैसूर स्थित Chamundeshwari Temple पहुंचे, जहां उन्होंने मां चामुंडेश्वरी के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान रणवीर मास्क लगाए नजर आए।

एक ओर रणवीर अपनी फिल्म ‘धुरंधर 2’ को लेकर चर्चा में हैं, तो दूसरी ओर विवादों ने भी उनका पीछा नहीं छोड़ा है। इस समय उनका नाम ‘डॉन 3’ विवाद और ‘कांतारा: चैप्टर 1’ से जुड़े मिमिक्री मामले को लेकर लगातार खबरों में बना हुआ है।

‘कांतारा: चैप्टर 1’ विवाद क्या है?

दरअसल, गोवा में आयोजित एक इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के दौरान रणवीर सिंह ने Rishab Shetty की फिल्म Kantara: Chapter 1 के एक किरदार की मिमिक्री की थी। इस दौरान उन्होंने चामुंडा देवी को लेकर कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी थी, जिसके बाद विवाद खड़ा हो गया।

मामला इतना बढ़ा कि रणवीर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता 2023 की धाराओं 196, 299 और 302 के तहत एफआईआर दर्ज की गई। बाद में मामला Karnataka High Court पहुंचा। अदालत ने रणवीर की माफी स्वीकार करते हुए उन्हें मैसूर के चामुंडेश्वरी मंदिर जाकर दर्शन करने की शर्त रखी थी।

रणवीर ने मांगी थी सार्वजनिक माफी

विवाद बढ़ने के बाद रणवीर सिंह ने सोशल मीडिया पर सार्वजनिक रूप से माफी मांगी थी। उन्होंने कहा था कि उनका उद्देश्य केवल ऋषभ शेट्टी की शानदार परफॉर्मेंस की तारीफ करना था। रणवीर ने लिखा कि वह देश की हर संस्कृति, परंपरा और आस्था का सम्मान करते हैं और अगर उनकी किसी बात से लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं, तो वह दिल से माफी मांगते हैं।

अब रणवीर मंदिर पहुंचकर देवी मां का आशीर्वाद लेते नजर आए, जिसके बाद माना जा रहा है कि यह विवाद धीरे-धीरे शांत हो सकता है।

यह भी पढ़े - एकांत साधना पर प्रेमानंद महाराज , : भक्तों से बोले - “हम मिलें न मिलें, बोलें न बोलें… लेकिन गुरुदेव हमेशा तुम्हारे साथ रहेंगे।”

अब ‘डॉन 3’ को लेकर बढ़ा नया विवाद

जहां ‘कांतारा’ विवाद थमता दिख रहा है, वहीं अब रणवीर सिंह की मुश्किलें Don 3 को लेकर बढ़ गई हैं। फिल्म निर्माता Farhan Akhtar ने साल 2023 में रणवीर को लेकर ‘डॉन 3’ का ऐलान किया था। शुरुआत में फिल्म में Kiara Advani को कास्ट किया गया था, लेकिन प्रेग्नेंसी के कारण उन्होंने फिल्म छोड़ दी। बाद में Kriti Sanon के नाम की चर्चा होने लगी। कास्टिंग और शेड्यूलिंग की वजह से फिल्म लगातार टलती रही। इसी बीच खबर आई कि रणवीर सिंह ने फिल्म से दूरी बना ली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रणवीर साइनिंग अमाउंट लौटाने के लिए भी तैयार थे।

फरहान अख्तर ने मांगा 45 करोड़ का हर्जाना

बताया जा रहा है कि फिल्म के प्री-प्रोडक्शन पर पहले ही करोड़ों रुपये खर्च हो चुके थे। इसके बाद फरहान अख्तर ने Producers Guild of India में रणवीर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई और 45 करोड़ रुपये के हर्जाने की मांग की।

दोनों पक्षों के बीच सुलह की कोशिशें भी हुईं, लेकिन कोई समाधान नहीं निकल सका। इसके बाद Federation of Western India Cine Employees (FWICE) ने रणवीर सिंह पर बैन लगा दिया।

अब देखना दिलचस्प होगा कि रणवीर सिंह इन विवादों से कैसे बाहर निकलते हैं और ‘डॉन 3’ का भविष्य क्या होता है।

यह भी पढ़े ---Cooler Smell Remover Tips : अपनाए ये आसान टिप्स, और पाए कूलर के बदबू से छुटकारा

नीरज द्विवेदी
Written By

नीरज द्विवेदी

5 साल से ज्यादा का पत्रकारिता अनुभव। टीवी और प्रिंट मीडिया में कलमकारी की है। पॉलिटिकल और पब्लिक कनेक्ट की खबरों में दिलचल्पी। TV27NEWS DIGITAL में एंकरिंग भी कर रहे हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें