Dhamaal 4 star fee : बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन ने 40 करोड़ में साइन की धमाल-4 !, जानिए किन-किन स्टार्स को कितनी फिस मिली

कॉमेडी फ्रेंचाइजी की बहुप्रतीक्षित फिल्म Dhamaal 4 का ट्रेलर रिलीज होते ही दर्शकों के बीच उत्साह बढ़ गया है। फिल्म 10 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। इस मल्टीस्टारर फिल्म में Ajay Devgn, Riteish Deshmukh, Arshad Warsi, Ravi Kishan समेत कई कलाकार नजर आएंगे। इसी बीच फिल्म की स्टारकास्ट की फीस को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गई हैं।
अजय देवगन की फीस और प्रॉफिट शेयरिंग डील
रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म के लीड स्टार अजय देवगन ने 'धमाल 4' के लिए करीब 40 करोड़ रुपये फीस ली है। हालांकि निर्माता Bhushan Kumar के अनुसार, स्टारकास्ट बढ़ने के कारण अजय ने अपनी फीस में कटौती की है और वह बतौर प्रोड्यूसर फिल्म के प्रॉफिट शेयर में भी शामिल हैं। ऐसे में फिल्म के बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन के आधार पर उनकी कमाई और बढ़ सकती है।
रितेश देशमुख और अरशद वारसी को मिले 10-10 करोड़
रिपोर्ट्स के अनुसार, रितेश देशमुख और अरशद वारसी ने फिल्म के लिए 10-10 करोड़ रुपये फीस चार्ज की है। दोनों कलाकार 'धमाल' फ्रेंचाइजी के लोकप्रिय चेहरों में शामिल रहे हैं और एक बार फिर अपनी कॉमिक टाइमिंग से दर्शकों को हंसाते नजर आएंगे।
विलेन बने रवि किशन की भी मोटी कमाई
फिल्म में पहली बार शामिल हुए रवि किशन कथित तौर पर विलेन की भूमिका निभा रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने भी इस फिल्म के लिए करीब 10 करोड़ रुपये फीस ली है।
संजय मिश्रा, जावेद जाफरी और ईशा गुप्ता की फीस
रिपोर्ट्स के अनुसार, Sanjay Mishra ने फिल्म के लिए 3 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं। वहीं Javed Jaffrey और Esha Gupta को 2-2 करोड़ रुपये फीस मिलने की जानकारी सामने आई है।
2007 से जारी है 'धमाल' का सफर
'धमाल' फ्रेंचाइजी की शुरुआत 2007 में रिलीज हुई Dhamaal से हुई थी, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था। इसके बाद 2011 में दूसरा और 2019 में तीसरा भाग रिलीज हुआ, जिसमें अजय देवगन की एंट्री हुई थी। अब सभी की नजरें 'धमाल 4' पर हैं और यह देखना दिलचस्प होगा कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कितना धमाल मचाती है।
नीलम अहिरवार
17 साल से टीवी और डिजिटल की दुनिया में सक्रिय। एंटरटेनमेंट, करंट अफेयर्स और पब्लिक कनेक्ट खबरों की धुरंधर। बॉलीवुड की हरकतों को दुनिया तक पहुंचाने में खास दिलचस्पी।
