रविवार, 19 अप्रैल 202610:54:30 PM
Download App
Home/मनोरंजन

दीपिका पादुकोण : फैन्स को दी Good News, दूसरी बार मां बनने वाली हैं, दुआ बनेंगी बड़ी बहन

नीलम अहिरवार

नीलम अहिरवार

Apr 19, 2026
07:14 AM
फैन्स को दी Good News, दूसरी बार मां बनने वाली हैं, दुआ बनेंगी बड़ी बहन

मनोरंजन: बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री दीपिका पादुकोण दूसरी बार मां बनने वाली हैं. अब उनकी बेटी दुआ बड़ी बहन बनने वाली है  दीपिका पादुकोण ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट के जरिए, इस दूसरी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया. इसमें उन्होंने सोशल मीडिया पर एक सिंपल और सुंदर पोस्ट किया. इसमें छोटी दुआ को प्रेग्नेंसी किट पकड़ाकर दूसरी बार मां बनने का ऐलान किया. फैंस ने तुरंत समझ लिया कि परिवार में नया मेहमान आने वाला है. दीपिका और रणवीर की पहली बेटी दुआ का जन्म सितंबर 2024 में हुआ था. दुआ का मतलब है प्रार्थना. दोनों ने यह नाम बहुत सोच-समझकर रखा. दुआ अब लगभग डेढ़ साल की हो चुकी है. वह बहुत प्यारी और एक्टिव है. दीपिका अक्सर कहती हैं कि मां बनना उनके लिए सबसे बड़ा सपना था. दुआ के बाद अब परिवार और बड़ा हो रहा है. बड़ी बहन बनने वाली दुआ को नया भाई या बहन मिलने वाला है 

बता दें कि दीपिका पादुकोण इन दिनों फिल्मों से दूर हैं वो अपने बेटी की परवरिश में लगी हुई हैं…वहीं उनके पति रणवीर सिंह धुरंधर 2 की सक्सेस औऱ प्रमोशन में बिजी हैं लेकिन उन्होंने ने भी अपने दूसरी बार पिता बनने की खुशी का इजहार सोशल मीडिया पर किया है उन्होने दीपिका के इंस्टापोस्ट को रीशेयर किया है

और फैन्स कोखुश खबरी दी है फैन्स भी दोनों सितारों को दूसरी बार माता-पिता बनने के लिए बधाई दे रहे हैं 


नीलम अहिरवार
Written By

नीलम अहिरवार

17 साल से टीवी और डिजिटल की दुनिया में सक्रिय। एंटरटेनमेंट, करंट अफेयर्स और पब्लिक कनेक्ट खबरों की धुरंधर। बॉलीवुड की हरकतों को दुनिया तक पहुंचाने में खास दिलचस्पी।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें