गुरुवार, 23 अप्रैल 202612:34:28 PM
Download App
Home/मनोरंजन

मधुबाला बायोपिक: : सारा अर्जुन निभाएंगी लीड रोल, संजय लीला भंसाली का ड्रीम प्रोजेक्ट जल्द होगा शुरू

ऋषिका जैन

ऋषिका जैन

Apr 23, 2026
06:51 AM
सारा अर्जुन निभाएंगी लीड रोल, संजय लीला भंसाली का ड्रीम प्रोजेक्ट जल्द होगा शुरू

भारतीय सिनेमा की दिग्गज और बेहद खूबसूरत अदाकारा मधुबाला की जिंदगी पर बनने वाली बायोपिक को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। लंबे समय से इस फिल्म को लेकर चर्चा चल रही थी कि आखिर मधुबाला का किरदार कौन निभाएगा।

अब ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक इस रोल के लिए अभिनेत्री सारा अर्जुन को फाइनल कर लिया गया है। हालांकि मेकर्स की तरफ से अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

Sara Arjun's Elegant Saree Era Is the Talk of T-Town

इस फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं मशहूर फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली। वहीं इसका निर्देशन जसमीत के रीन कर रही हैं। खबरों के अनुसार, इस बायोपिक की शूटिंग जुलाई 2026 से शुरू हो सकती है। पहले यह प्रोजेक्ट बजट से जुड़ी दिक्कतों के कारण अटका हुआ था, लेकिन अब इसे दोबारा आगे बढ़ाया जा रहा है।

फिल्म में मधुबाला के फिल्मी करियर के साथ-साथ उनकी निजी जिंदगी, रिश्तों और संघर्षों को भी दिखाया जाएगा। खास तौर पर उनके संबंध दिलीप कुमार और किशोर कुमार के साथ भी कहानी का हिस्सा होंगे। यह फिल्म थिएटर में नहीं बल्कि ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज की जा सकती है।

फिलहाल फैंस को आधिकारिक घोषणा का इंतजार है, लेकिन इस अपडेट ने बायोपिक को लेकर उत्साह जरूर बढ़ा दिया है।

ऋषिका जैन
Written By

ऋषिका जैन

दिलचस्प और रोचक खबरों की खोज में रहती हैं। सोशल मीडिया पर चल रही कानाफूसी को न्यूज़ चैनल तक पहुंचाती हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें