ELLE इंडिया ब्यूटी अवॉर्ड्स 2026 में सितारों का जलवा, नोरा-अनन्या से करिश्मा कपूर तक ने बिखेरा ग्लैमर

मुंबई: मायानगरी मुंबई में ELLE इंडिया ब्यूटी अवॉर्ड्स 2026 का शानदार आयोजन हुआ। इस खास अवॉर्ड नाइट में बॉलीवुड और टीवी जगत की कई जानी-मानी हस्तियों ने शिरकत की। नोरा फतेही, अनन्या पांडे, राशा थडानी, अदिति राव हैदरी, दीया मिर्जा और करिश्मा कपूर समेत कई सितारे अपने स्टाइलिश अंदाज में रेड कार्पेट पर नजर आए। इस बार का आयोजन इसलिए भी खास रहा, क्योंकि ELLE इंडिया ब्यूटी अवॉर्ड्स ने अपने 20 साल पूरे होने का जश्न मनाया।
रेड कार्पेट पर नोरा और अनन्या का जलवा
अवॉर्ड नाइट में सबसे ज्यादा चर्चा नोरा फतेही के लुक की रही। ब्लैक गाउन में नोरा बेहद स्टनिंग नजर आईं। उनके ग्लैमरस अंदाज ने रेड कार्पेट पर खूब सुर्खियां बटोरीं। वहीं, अनन्या पांडे भी ब्लैक आउटफिट में अपने स्टाइल और स्वैग से सबका ध्यान खींचती नजर आईं।

राशा थडानी और अदिति राव हैदरी का एलिगेंट अंदाज
इस खास शाम में राशा थडानी स्पार्कलिंग ब्लैक गाउन में बेहद खूबसूरत नजर आईं। उनके एलिगेंट लुक में उनकी मां और अभिनेत्री रवीना टंडन के आइकॉनिक फैशन अंदाज की झलक भी देखने को मिली। वहीं, अदिति राव हैदरी रेड हॉट गाउन में पहुंचीं। उनके क्लासी और ग्लैमरस लुक ने रेड कार्पेट पर अलग ही रंग जमाया।
ईशा मालवीय और हैली शाह ने भी बटोरी सुर्खियां
ELLE इंडिया ब्यूटी अवॉर्ड्स में टीवी जगत की हस्तियों ने भी अपने फैशन का जलवा दिखाया। एक्ट्रेस अनन्या सिंह ब्लैक आउटफिट में नजर आईं, तो हैली शाह ने ब्लैक हाई-नेक ड्रेस में अपनी खूबसूरती से सबका ध्यान खींचा। वहीं, ईशा मालवीय पिंक सिक्विन गाउन में बेहद ग्लैमरस दिखाई दीं। क्रिस्टल डिसूजा भी अपने स्टाइलिश अंदाज में नजर आईं।

करिश्मा कपूर बनीं गोल्डन गर्ल
रेड कार्पेट पर दीया मिर्जा ने अपने क्लासिक और ग्रेसफुल अंदाज से सभी को प्रभावित किया। वहीं, करिश्मा कपूर गोल्डन आउटफिट में किसी गोल्डन गर्ल से कम नहीं लगीं। उनके एलिगेंट लुक ने खूब सुर्खियां बटोरीं। इस समारोह में अभिनेता डीनो मोरिया और शनाया कपूर भी शामिल हुए। इसके अलावा सेलिब्रिटी हेयरस्टाइलिस्ट आलीम हाकिम और शानो हंसपाल भी साथ में पोज देते नजर आए।
कुल मिलाकर ELLE इंडिया ब्यूटी अवॉर्ड्स 2026 की शाम फैशन, ब्यूटी और ग्लैमर के नाम रही। बॉलीवुड से लेकर टीवी जगत तक के सितारों ने अपने शानदार लुक्स से इस शाम को यादगार बना दिया। वहीं, अवॉर्ड्स के 20 साल पूरे होने का जश्न इस आयोजन का खास आकर्षण रहा।

नीलम अहिरवार
17 साल से टीवी और डिजिटल की दुनिया में सक्रिय। एंटरटेनमेंट, करंट अफेयर्स और पब्लिक कनेक्ट खबरों की धुरंधर। बॉलीवुड की हरकतों को दुनिया तक पहुंचाने में खास दिलचस्पी।
