शुक्रवार, 29 मई 202604:29:14 PM
Download App
Home/मनोरंजन

“सेल्फी मैंने ले ली आज” फेम ढिंचैक पूजा ने की शादी : पति का चेहरा छिपाकर शेयर किया वीडियो, सोशल मीडिया पर बढ़ी एक्साइटमेंट

ऋषिका जैन

ऋषिका जैन

May 29, 2026
04:15 AM
पति का चेहरा छिपाकर शेयर किया वीडियो, सोशल मीडिया पर बढ़ी एक्साइटमेंट

सोशल मीडिया सेंसेशन और अपने अलग अंदाज वाले गानों से मशहूर हुईं ढिंचैक पूजा ने शादी कर ली है। उन्होंने अपनी शादी की कुछ झलकियां सोशल मीडिया पर शेयर कर फैंस को हैरान कर दिया है। वीडियो सामने आते ही इंटरनेट पर हलचल मच गई है और लोग लगातार उनकी शादी को लेकर चर्चा कर रहे हैं।

ढिंचैक पूजा ने छिपाया पति का चेहरा

शेयर किए गए वीडियो में ढिंचैक पूजा गुलाबी रंग के ब्राइडल लहंगे में नजर आ रही हैं। उन्होंने भारी ज्वेलरी, नथ और ट्रेडिशनल ब्राइडल लुक के साथ अपनी शादी की झलक दिखाई। वीडियो में वरमाला सेरेमनी और कुछ खास पलों को भी दिखाया गया है, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा इस बात की है कि पूजा ने अपने पति का चेहरा पूरी तरह छिपाकर रखा है। उन्होंने कैप्शन में लिखा “मेरी शादी की कुछ क्लिप्स… बाकी जल्द शेयर करूंगी।”

सोशल मीडिया पर मजेदार रिएक्शन

जैसे ही शादी का वीडियो वायरल हुआ, सोशल मीडिया पर यूजर्स के मजेदार कमेंट्स आने लगे। कई लोगों ने उन्हें बधाई दी, तो कुछ ने मजाकिया अंदाज में नए गाने की डिमांड कर दी।

एक यूजर ने लिखा — “अब गाना आएगा: शादी मैंने कर ली आज”

वहीं दूसरे ने कहा — “हमें वेडिंग सॉन्ग चाहिए!”

कुछ यूजर्स यह भी कहते नजर आए कि पहले तो उन्हें यकीन ही नहीं हुआ कि वीडियो में दुल्हन ढिंचैक पूजा ही हैं।

इंटरनेट की वायरल सेंसेशन

ढिंचैक पूजा, जिनका असली नाम पूजा जैन है, साल 2016-17 में इंटरनेट पर वायरल हुई थीं। उनके गाने ‘सेल्फी मैंने ले ली आज’, ‘स्वैग वाली टोपी’ और ‘दारू’ ने उन्हें सोशल मीडिया पर खूब पहचान दिलाई। उनके अनोखे अंदाज और अलग तरह के म्यूजिक की वजह से वह ‘क्रिंज पॉप क्वीन’ के नाम से भी मशहूर हो गईं। इसके बाद उन्होंने कई और गाने भी रिलीज किए, जो सोशल मीडिया पर चर्चा में रहे।

बिग बॉस में भी आ चुकी हैं नजर

ढिंचैक पूजा ने टीवी रियलिटी शो बिग बॉस 11 में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर एंट्री ली थी। शो में उनकी मौजूदगी ने भी काफी सुर्खियां बटोरी थीं। आज वह सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं और उनके लाखों फॉलोअर्स हैं। ढिंचैक पूजा की शादी की खबर और वीडियो के बाद अब फैंस सबसे ज्यादा उनके पति को लेकर उत्सुक हैं।

ऋषिका जैन
Written By

ऋषिका जैन

दिलचस्प और रोचक खबरों की खोज में रहती हैं। सोशल मीडिया पर चल रही कानाफूसी को न्यूज़ चैनल तक पहुंचाती हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें