मंगलवार, 19 मई 202605:25:17 AM
Download App
Home/मनोरंजन

गैट्सबी की दुनिया में खोईं पूजा भट्ट : विंटेज अंदाज ने जीता फैंस का दिल, ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर ने बढ़ाई चर्चा

admin

admin

May 18, 2026
07:21 AM
विंटेज अंदाज ने जीता फैंस का दिल, ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर ने बढ़ाई चर्चा

मुंबई। अभिनेत्री पूजा भट्ट एक बार फिर अपने अनोखे अंदाज और बेबाक व्यक्तित्व को लेकर चर्चा में हैं। सोमवार को उन्होंने सोशल मीडिया पर एक ऐसी तस्वीर साझा की, जिसने फैंस को 1920 के दशक की ‘जैज एज’ की याद दिला दी। इंस्टाग्राम पर पोस्ट की गई ब्लैक एंड व्हाइट फोटो में पूजा का लुक बेहद क्लासिक और विंटेज नजर आया। तस्वीर में उनकी गहरी आंखें, आत्मविश्वास से भरा एक्सप्रेशन और पुरानी हॉलीवुड शैली की झलक लोगों को खूब पसंद आ रही है।

पूजा ने इस तस्वीर के साथ दिलचस्प कैप्शन भी लिखा- “ओह! काश मैं गैट्सबी की दुनिया में रहने वाली एक फ्लैपर गर्ल होती।” उनके इस पोस्ट के बाद सोशल उमकपं पर फैंस लगातार प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कई यूजर्स ने उनके अंदाज को “एवरग्रीन” और “रॉयल” बताया।

‘द ग्रेट गैट्सबी’ से जुड़ी है पोस्ट की प्रेरणा

पूजा भट्ट की यह पोस्ट मशहूर उपन्यास The Great Gatsby से प्रेरित मानी जा रही है। अमेरिकी लेखक एफ. स्कॉट फिट्जगेराल्ड द्वारा लिखा गया यह उपन्यास वर्ष 1925 में प्रकाशित हुआ था और आज भी विश्व साहित्य की कालजयी कृतियों में गिना जाता है। कहानी 1920 के दशक के अमेरिका की चमक-दमक, अमीरी और खोखले सपनों को दर्शाती है।

इस उपन्यास पर कई फिल्में और नाटक बन चुके हैं, लेकिन वर्ष 2013 में रिलीज हुई फिल्म ज्ीम महान गैट्सबी ने खास लोकप्रियता हासिल की थी। इसमें लियोनार्डो डिकैप्रियो ने रहस्यमयी करोड़पति जे गैट्सबी का किरदार निभाया था। फिल्म की भव्यता, फैशन और भावनात्मक कहानी आज भी दर्शकों के बीच चर्चित है।

90 के दशक की चर्चित अभिनेत्री रहीं पूजा

पूजा भट्ट ने हिंदी सिनेमा में अपनी अलग पहचान 1990 के दशक में बनाई। उन्होंने महज 17 साल की उम्र में फिल्म डैडी से अभिनय की शुरुआत की थी। इस फिल्म का निर्देशन उनके पिता महेश भट्ट ने किया था। पहली ही फिल्म के लिए पूजा को ‘लक्स न्यू फेस ऑफ द ईयर’ पुरस्कार मिला था। इसके बाद उन्होंने दिल है कि मानता नहीं, सड़क, और वीकेएसजे जख्म जैसी फिल्मों में दमदार अभिनय कर दर्शकों का दिल जीता।

अभिनय के साथ निर्देशन में भी बनाई पहचान

सिर्फ अभिनय ही नहीं, पूजा भट्ट ने निर्देशन के क्षेत्र में भी अपनी अलग पहचान बनाई। उन्होंने पापा और जिस्म 2 जैसी फिल्मों का निर्देशन किया। अपने बेबाक विचारों और अलग सोच के कारण पूजा आज भी बॉलीवुड की सबसे प्रभावशाली अभिनेत्रियों में गिनी जाती हैं।

admin
Written By

admin

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें