रविवार, 19 अप्रैल 202611:25:18 AM
Download App
Home/विदेश

अल्बोर्ज प्रांत में 18 की मौत : अमेरिका-इजरायल की बम बरसा से दहला ईरान, तेहरान ने मिसाइलों से किया करारा पटलवार

admin

admin

Apr 07, 2026
09:14 AM
अमेरिका-इजरायल की बम बरसा से दहला ईरान, तेहरान ने मिसाइलों से किया करारा पटलवार

तेहरान-तेल अवीव। ईरान के अल्बोर्ज प्रांत में अमेरिकी-इजराइली हमलों में 18 लोगों की मौत हो गई, जिनमें दो बच्चे भी शामिल हैं। अमेरिका-इजरायल की सेना ने खोर्रमाबाद हवाई अड्डे को निशाना बनाया और रिहायशी इलाकों में भी बम गिराए गए। ईरानी रेड क्रिसेंट ने बताया कि अमेरिका और इजराइल ने ईरान के 17 रिहायशी इलाकों पर हमला किया। संगठन ने चेतावनी दी कि निहत्थे नागरिकों पर हमला अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून का उल्लंघन है और इसे युद्ध अपराध माना जाएगा।

इजराइल ने ईरानियों से कहा है कि वे ट्रेनों और रेलवे लाइनों से दूर रहें। फारसी में जारी संदेश में चेतावनी दी गई कि ऐसा न करने पर उनके जीवन को खतरा हो सकता है। ईरानी मीडिया के अनुसार, अमेरिका और इजराइल के हमले रातभर जारी रहे, और इस दौरान कम से कम 15 और लोगों की मौत हुई। संघर्ष का तनाव बढ़ता जा रहा है, और दोनों देशों के बीच तनावपूर्ण स्थिति लगातार बढ़ रही है।

ईरान ने जवाबी कार्रवाई में इस्राइल पर दागीं मिसाइलें

अमेरिकी-इस्राइली हमलों के जवाब में ईरान ने भी इस्राइल पर कई मिसाइलें दागी हैं। इस्राइली मीडिया के अनुसार ईरान द्वारा कई मिसाइलें दागे जाने के बाद मध्य इस्राइल में काफी नुकसान हुआ है। हालांकि, इस्राइल ने कई मिसाइलों को रोकने का भी दावा किया है। द टाइम्स ऑफ इस्राइल ने बचाव सेवाओं के हवाले से बताया कि यह क्षति ईरानी बैलिस्टिक मिसाइल से दागे गए क्लस्टर सबमुनिशंस के कारण हुई थी।

ईरान कर रहा ताबड़तोड़ जवाबी हमले

ईरान के सैन्य सूत्रों के अनुसार अमेरिका और इस्राइल की आक्रामकता के बावजूद सभी शहरों में मिसाइल लॉन्चर सक्रिय हैं और रोजाना ही मिसाइलें दागी जा रही हैं। फार्स न्यूज की रिपोर्ट में एक सैन्य सूत्र ने बताया है कि ईरान की मिसाइल आक्रमण क्षमताओं को पूरी तरह से सक्रिय कर दिया गया है। नई टीमों की तैनाती के साथ दुश्मनों के हवाई हमलों को बहुत तेजी से बेअसर किया जा रहा है।

तेहरान में भी सुनाई दिए धमाके

तेहरान के आसमान में कई लड़ाकू विमानों के उड़ने की खबरें सामने आई हैं। अल-जजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक तेहरान में बड़े धमाके सुने गए हैं। ईरान पर अचानक बढ़े इन हमलों को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की धमकी से जोड़कर देखा जा रहा है। ट्रंप ने ईरान को मंगलवार रात आठ बजे तक समझौता करने को कहा था। उन्होंने कहा था कि अगर ऐसा नहीं हुआ तो ईरान का हर एक पुल और हर एक ऊर्जा संयंत्र तबाह कर दिया जाएगा।

इजरायल ने किया शिराज पेट्रोकेमिकल ठिकाने पर हवाई हमले का दावा

इस्राइली सेना ने दावा किया है कि उसने दक्षिण-पश्चिमी ईरान के शिराज में एक और पेट्रोकेमिकल परिसर पर हमला किया है। एक बयान में सेना ने कहा कि इस पेट्रोकेमिकल परिसर में ईरानी शासन के सशस्त्र बलों के लिए नाइट्रिक एसिड का उत्पादन किया जाता था। इस्राइली सेना ने दावा किया कि यह परिसर ईरान में विस्फोटकों के लिए महत्वपूर्ण रासायनिक घटकों और बैलिस्टिक मिसाइलों के विकास के लिए सामग्री का उत्पादन करने वाले आखिरी बचे परिसरों में से एक था।

admin
Written By

admin

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें