आज की बड़ी खबरें (मार्निंग अपडेट) : मोदी स्वीडन पहुंचे, केरल में नई सरकार का शपथ ग्रहण, मॉस्को ड्रोन हमले में भारतीय की मौत

देश-दुनिया की बड़ी खबरें | Morning Update
स्वीडन पहुंचे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नीदरलैंड दौरे के बाद स्वीडन पहुंच गए हैं। गोथेनबर्ग एयरपोर्ट पर स्वीडन के प्रधानमंत्री Ulf Kristersson ने उनका स्वागत किया। 8 साल बाद हो रहे इस दौरे में भारत-स्वीडन के बीच व्यापार, ग्रीन टेक्नोलॉजी और इनोवेशन पर फोकस रहेगा।
केरल में शपथ ग्रहण आज
V. D. Satheesan आज सुबह 10 बजे केरल के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। उनके साथ 11 मंत्री भी शपथ ग्रहण करेंगे। यूडीएफ करीब 10 साल बाद राज्य की सत्ता में वापसी कर रहा है।
यूक्रेनी ड्रोन हमले मे भारतीय की मौत
मास्को में यूक्रेनी ड्रोन का बड़ा हमला हुआ। करीब 600 ड्रोन से हुए हमले में एक भारतीय श्रमिक की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल बताए जा रहे हैं। रूस स्थित भारतीय दूतावास ने घटना की पुष्टि की है।
आलोक त्रिपाठी
खबरों की खोज जारी है। ग्राउंड रिपोर्टिंग में दिलचस्पी। मध्य प्रदेश की खबरनवीसी का खास शौक।
