सोमवार, 11 मई 202611:41:28 AM
Download App
Home/विदेश

PM मोदी की अपील से बढ़ी चिंता : सेंसेक्स-निफ्टी खुलते ही धराशायी, निवेशकों में मचा हड़कंप

admin

admin

May 11, 2026
04:21 AM
सेंसेक्स-निफ्टी खुलते ही धराशायी, निवेशकों में मचा हड़कंप

नई दिल्ली। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को भारतीय शेयर बाजार में भारी तबाही देखने को मिली। वैश्विक तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और निवेशकों के डर ने बाजार को ऐसा झटका दिया कि खुलते ही सेंसेक्स और निफ्टी धड़ाम हो गए। शुरुआती मिनटों में ही निवेशकों के लाखों करोड़ रुपये डूब गए और पूरे बाजार में बेचैनी फैल गई।

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स अपने पिछले बंद 77,328 अंक के मुकाबले करीब 944 अंकों की भारी गिरावट के साथ 76,638 पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 275 अंक टूटकर कारोबार शुरू करते ही लाल निशान में चला गया। महज पांच मिनट के भीतर सेंसेक्स 76,363 तक फिसल गया, जिससे बाजार में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

सोना और पेट्रोल बचाने की सलाह ने बढ़ाया डर

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील ने भी बाजार की बेचैनी बढ़ा दी। प्रधानमंत्री ने लोगों से अनावश्यक सोना खरीदने से बचने और पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने की अपील की। बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि सरकार की यह चेतावनी आने वाले आर्थिक दबावों का संकेत मानी जा रही है।

निवेशकों को डर है कि अगर अंतरराष्ट्रीय हालात और बिगड़े, तो भारत में महंगाई तेजी से बढ़ सकती है। पेट्रोल-डीजल महंगा होने से ट्रांसपोर्ट से लेकर रोजमर्रा की चीजों तक असर पड़ने की आशंका है। यही वजह रही कि ऑटो, बैंकिंग, आईटी और मेटल सेक्टर के शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली देखने को मिली।

क्रूड ऑयल की कीमतों में उछाल से बढ़ा दबाव

अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता एक बार फिर विफल होती नजर आई, जिसके बाद अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल आ गया। ब्रेंट क्रूड की कीमत बढ़ते ही भारतीय बाजार पर दबाव और गहरा गया। विदेशी निवेशकों ने भी बिकवाली तेज कर दी, जिससे बाजार का सेंटीमेंट पूरी तरह कमजोर पड़ गया। विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में अगर वैश्विक तनाव कम नहीं हुआ, तो शेयर बाजार में और बड़ी गिरावट देखने को मिल सकती है। फिलहाल निवेशकों की नजर सरकार के अगले कदम और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम पर टिकी हुई है।

admin
Written By

admin

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें