गुरुवार, 2 जुलाई 202606:46:35 PM
Download App
Home/विदेश

इंटरनेशन डेब्यू के इंतजार में अब भी वैभव : सनी पा ने टीम इंडिया को ऐसी दी नसीहत, क्या कहां जानें

प्रफुल्ल तिवारी

प्रफुल्ल तिवारी

Jul 02, 2026
07:01 AM
सनी पा ने टीम इंडिया को ऐसी दी नसीहत, क्या कहां जानें

नई दिल्ली। महज 15 साल की उम्र में भारतीय टीम में जगह बनाकर सुर्खियां बटोरने वाले युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का अंतरराष्ट्रीय डेब्यू अभी भी इंतजार में है। इंग्लैंड दौरे पर पहले टी20 मुकाबले में भी टीम प्रबंधन ने उन्हें प्लेइंग-11 में शामिल नहीं किया, जिससे लगातार तीसरी बार वह बेंच पर बैठे रहे। इससे पहले आयरलैंड के खिलाफ दोनों टी20 मैचों में भी उन्हें मौका नहीं मिला था। वैभव के डेब्यू में हो रही देरी पर अब पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने अपनी राय रखते हुए टीम प्रबंधन को अहम नसीहत दी है। उनका मानना है कि यदि युवा खिलाड़ी को ज्यादा समय तक इंतजार कराया गया तो जब भी उसे मौका मिलेगा, उस पर उम्मीदों का अतिरिक्त दबाव होगा।

बातचीत में सुनील गावस्कर ने कहा कि किसी भी युवा खिलाड़ी के लिए लंबे समय तक डेब्यू का इंतजार आसान नहीं होता। उन्होंने कहा कि 15 साल की उम्र में खिलाड़ी दबाव के बारे में ज्यादा नहीं सोचता, लेकिन उसे यह एहसास जरूर रहता है कि मौका मिलने पर तुरंत खुद को साबित करना होगा। ऐसे में अगर इंतजार लंबा होता गया तो डेब्यू मैच में उससे अपेक्षाएं भी बढ़ जाएंगी, जिससे मानसिक दबाव बढ़ सकता है।

टीम के साथ रहकर सीखना भी बड़ी उपलब्धि

हालांकि गावस्कर ने यह भी कहा कि वैभव के लिए सबसे सकारात्मक बात यह है कि वह भारतीय टीम के साथ लगातार समय बिता रहे हैं। उनके अनुसार मौजूदा टीम में कई अनुभवी और सफल खिलाड़ी मौजूद हैं, जिनके साथ ड्रेसिंग रूम साझा करना किसी भी युवा क्रिकेटर के लिए बड़ी सीख होती है। यह अनुभव भविष्य में उनके खेल और मानसिक मजबूती दोनों के लिए काफी फायदेमंद साबित होगा।

आईपीएल के प्रदर्शन से मिली थी टीम इंडिया में जगह

वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल में अपने आक्रामक बल्लेबाजी अंदाज से सभी का ध्यान आकर्षित किया था। शानदार प्रदर्शन और रिकॉर्डतोड़ पारियों के दम पर उन्हें पहली बार भारतीय टी20 टीम में चुना गया। क्रिकेट प्रशंसकों को उम्मीद थी कि आयरलैंड या इंग्लैंड दौरे पर उन्हें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण का मौका मिलेगा, लेकिन अब तक टीम प्रबंधन ने अनुभवी खिलाड़ियों पर ही भरोसा जताया है।

प्रफुल्ल तिवारी
Written By

प्रफुल्ल तिवारी

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें