मंगलवार, 14 जुलाई 202612:30:53 AM
Download App
Home/मध्यप्रदेश

दतिया उपचुनाव : नामांकन के आखिरी दिन सियासी शक्ति प्रदर्शन, मंच पर भावुक हुए डॉ. नरोत्तम मिश्रा

आलोक त्रिपाठी

आलोक त्रिपाठी

Jul 13, 2026
12:14 PM
नामांकन के आखिरी दिन सियासी शक्ति प्रदर्शन, मंच पर भावुक हुए डॉ. नरोत्तम मिश्रा

दतिया। दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन के अंतिम दिन जिले में राजनीतिक माहौल पूरी तरह चुनावी रंग में नजर आया। भाजपा और कांग्रेस दोनों दलों ने अपने-अपने प्रत्याशियों के समर्थन में शक्ति प्रदर्शन किया और बड़ी जनसभाओं के जरिए मतदाताओं को साधने का प्रयास किया।

दोनों प्रत्यासियों ने दाखिल किया नामांकन

सबसे पहले कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने समर्थकों के साथ नामांकन दाखिल किया। इसके बाद भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी ने भी रैली के साथ अपना नामांकन पत्र जमा किया। दोनों दलों ने नामांकन के बाद अलग-अलग जनसभाएं आयोजित कर विकास के मुद्दे उठाए और जनता से समर्थन मांगा।

मंच पर भावुक हुए नरोत्तम मिश्रा

वहीं भाजपा की सभा में एक भावुक पल भी देखने को मिला। पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा मंच से संबोधन के दौरान भावुक हो गए। भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी के समर्थन में बोलते हुए उनकी आंखें नम हो गईं और आवाज भर्रा गई। कुछ देर तक वे अपना भाषण भी पूरी तरह नहीं पढ़ सके। बाद में उन्होंने कहा कि वे आशुतोष तिवारी को जीत दिलाने के लिए पूरी ताकत से चुनाव प्रचार करेंगे।

नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही अब दतिया विधानसभा उपचुनाव में प्रचार अभियान और तेज होने की संभावना है। दोनों प्रमुख दल जीत के लिए पूरी ताकत झोंक रहे हैं।

आलोक त्रिपाठी
Written By

आलोक त्रिपाठी

खबरों की खोज जारी है। ग्राउंड रिपोर्टिंग में दिलचस्पी। मध्य प्रदेश की खबरनवीसी का खास शौक।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें