बुधवार, 21 अक्टूबर 202611:33:21 PM
Download App
Home/मध्यप्रदेश

भोपाल : हबीबगंज थाने में बदमाश बंटी राय और पुलिसकर्मी के बीच मारपीट, वर्दी फाड़ने का आरोप

नीरज द्विवेदी

नीरज द्विवेदी

Oct 21, 2026
05:29 AM
हबीबगंज थाने में बदमाश बंटी राय और पुलिसकर्मी के बीच मारपीट, वर्दी फाड़ने का आरोप

भोपाल। राजधानी भोपाल के हबीबगंज थाने में उस समय हंगामा मच गया, जब मारपीट के एक मामले में पहुंचे बदमाश बंटी राय का पुलिसकर्मियों से विवाद हो गया। देखते ही देखते बहस ने हाथापाई का रूप ले लिया। घटना के बाद पुलिस ने बंटी राय को हिरासत में ले लिया है। वहीं, थाने में हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

जानकारी के मुताबिक, मारपीट के एक मामले में बंटी राय एक पक्ष की ओर से हबीबगंज थाने पहुंचा था। यहां दूसरे पक्ष के साथ विवाद के दौरान उसकी पुलिसकर्मियों से भी बहस हो गई। मामला इतना बढ़ गया कि बंटी राय और एक पुलिसकर्मी के बीच मारपीट शुरू हो गई।

मोबाइल पर बार-बार दिखने वाले विज्ञापनों से हैं परेशान? इन आसान सेटिंग्स से पाएं तुरंत छुटकारा

पुलिसकर्मी की वर्दी फाड़ने का आरोप

आरोप है कि विवाद के दौरान बंटी राय ने पुलिसकर्मी के साथ मारपीट की और उसकी वर्दी भी फाड़ दी। थाने के भीतर हुई इस घटना से पुलिस महकमे में हलचल मच गई। मामले में बंटी राय और अभिषेक राय के नाम आरोपियों के तौर पर सामने आए हैं।

पुलिस ने बंटी राय को हिरासत में लिया

घटना के बाद हबीबगंज पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए बंटी राय को हिरासत में ले लिया। पुलिस उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की कार्रवाई कर रही है। फिलहाल, मामले में पुलिस की आगे की कार्रवाई और जांच के बाद ही पूरे घटनाक्रम की स्थिति स्पष्ट होगी।

सर्दियों में बनाएं कच्चे सफेद कद्दू का हलवा, जानें आसान विधि

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

हबीबगंज थाने के परिसर में हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। घटना को लेकर चर्चा तेज है। अब पुलिस की जांच और कानूनी कार्रवाई पर सबकी नजरें टिकी हैं।

नीरज द्विवेदी
Written By

नीरज द्विवेदी

5 साल से ज्यादा का पत्रकारिता अनुभव। टीवी और प्रिंट मीडिया में कलमकारी की है। पॉलिटिकल और पब्लिक कनेक्ट की खबरों में दिलचल्पी। TV27NEWS DIGITAL में एंकरिंग भी कर रहे हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें