मप्र में प्रशासनिक व्यवस्थाओं में बड़ा बदलाव : अक्षय तेम्रवाल बने अपर आयुक्त नगरीय विकास एवं आवास, अभिषेक सराफ को नगर निगम की जिम्मेदारी

भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्थाओं में बड़ा बदलाव कर दिया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी किए गए आदेश के मुताबिक तीन वरिष्ठ भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारियों की भोपाल नगर निगम, नगरीय विकास एवं आवास विभाग और स्मार्ट सिटी भोपाल में नई नियुक्तियां की गई हैं। इसमें नगर निगम भोपाल के नए कमिश्नर रामप्रकाश अहिरवार से सीनियर अफसर और अपर आयुक्त नगर निगम अक्षय तेम्रवाल का तबादला करते हुए उन्हें अपर आयुक्त नगरीय विकास और आवास संचालनालय पदस्थ किया है।
अभिषेक सराफ बने नगर निगम के अपर आयुक्त
वहीं वर्ष 2020 बैच के आईएएस अधिकारी अभिषेक सराफ को भोपाल नगर निगम में अपर आयुक्त की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वे नगर निगम के प्रशासनिक और विकास संबंधी कार्यों में अपनी भूमिका निभाएंगे।
सुमित पाण्डेय को स्मार्ट सिटी का प्रभार
वर्ष 2021 बैच के आईएएस अधिकारी सुमित कुमार पाण्डेय को स्मार्ट सिटी भोपाल का मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही उन्हें भोपाल नगर निगम के अपर आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। शासन के इस प्रशासनिक फेरबदल से नगरीय प्रशासन और स्मार्ट सिटी से जुड़े कार्यों के संचालन में अधिकारियों की जिम्मेदारियां नए सिरे से निर्धारित की गई हैं।
admin
एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।
