सोमवार, 18 मई 202602:00:48 PM
Download App
Home/मध्यप्रदेश

रीवा मे पुलिसकर्मी का मर्डर : दोस्त ने ही कनपटी पर मारी गोली, शराब पार्टी के बाद हुआ खूनी विवाद

आलोक त्रिपाठी

आलोक त्रिपाठी

May 18, 2026
06:57 AM
दोस्त ने ही  कनपटी पर मारी गोली, शराब पार्टी के बाद हुआ खूनी विवाद

रीवा जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक पुलिसकर्मी की उसके ही जिगरी दोस्त ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। आरोपी वारदात के बाद मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस की टीमें जुटी हुई हैं।

छुट्टी पर आया था पुलिसकर्मी

मिली जानकारी के मुताबिक मृतक आरक्षक राकेश कुमार पटेल मैहर जिले के रामनगर थाना में पदस्थ थे। वह बेटे की तबीयत खराब होने के कारण छुट्टी लेकर रीवा अपने घर आए हुए थे। शनिवार देर रात वह घर से “कुछ देर में लौटने” की बात कहकर निकले और पड़ोस में रहने वाले अपने दोस्त विजय तिवारी के घर पहुंचे।

पार्टी के दौरान हुआ था विवाद

बताया जा रहा है कि दोनों के बीच पहले शराब पार्टी हुई। इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि विजय तिवारी ने पिस्टल निकालकर आरक्षक राकेश पटेल की कनपटी पर गोली मार दी। गोली चलने की आवाज से पूरे मोहल्ले में हड़कंप मच गया।

यह भी पढ़े

रीवा संजय गाँधी जिला अस्पताल : तीसरी-चौथी मंजिल पर मधुमक्खियों का कब्जा, मरीज और परिजन दहशत मे

परिजन लेकर पंहुचे अस्पताल

घटना के तुरंत बाद आरोपी का भाई और अन्य लोग घायल आरक्षक को लेकर संजय गांधी अस्पताल पहुंचे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

पुलिश ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही समान थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस अधीक्षक गुरुकरण सिंह भी संजय गांधी अस्पताल पहुंचे। एफएसएल टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।पुलिस अधीक्षक गुरुकरण सिंह ने बताया कि हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी की तलाश के लिए टीमों को लगाया गया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

आलोक त्रिपाठी
Written By

आलोक त्रिपाठी

खबरों की खोज जारी है। ग्राउंड रिपोर्टिंग में दिलचस्पी। मध्य प्रदेश की खबरनवीसी का खास शौक।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें