मध्यप्रदेश की बड़ी खबरें, दिनभर की प्रमुख हलचलें : राज्यमंत्रियो के बढ़ सकते है अधिकार , सुप्रीम कोर्ट सख्त, SDOP को जमानत, मऊगंज की दरिंदगी से सनसनी

मध्यप्रदेश की बड़ी खबरें: दिनभर की प्रमुख हलचलें सबकुछ मिलेगा यहाँ
राज्यमंत्रियों की बढ़ सकती है ताकत
मध्यप्रदेश सरकार में राज्यमंत्रियों की भूमिका को और प्रभावी बनाने की तैयारी चल रही है। सत्ता और संगठन की समीक्षा बैठक में विभागीय निर्णयों में राज्यमंत्रियों की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने और अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकार देने पर चर्चा हुई। सरकार इसे प्रशासनिक विकेंद्रीकरण और कार्य में तेजी लाने की दिशा में बड़ा कदम मान रही है।
पूरी खबर पढने के लिए यहाँ क्लिक करें मप्र सरकार में बड़े बदलाव के संकेत : राज्यमंत्रियों की बढ़ेगी ताकत, विभागों में मिलेगा अधिक अधिकार, सत्ता-संगठन की समीक्षा बैठक में मंथन
सड़क सुरक्षा पर सुप्रीम कोर्ट सख्त
प्रदेश में सड़कों पर बने गड्ढों, खुले नालों और जलभराव वाले इलाकों को लेकर सुप्रीम कोर्ट की कमेटी ऑफ रोड सेफ्टी ने राज्य सरकार को कड़े निर्देश दिए हैं। मुख्य सचिव को भेजे पत्र में 48 घंटे के भीतर गड्ढे भरने, बैरिकेडिंग करने और बारिश के दौरान प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया है। साथ ही दो महीने में कार्रवाई रिपोर्ट भी मांगी गई है।
हवाला लूटकांड की आरोपी SDOP पूजा पांडे को जमानत
सिवनी जिले के चर्चित करीब 3 करोड़ रुपए के हवाला लूटकांड में मुख्य आरोपी एसडीओपी पूजा पांडे को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई है। कोर्ट में दो साल के बच्चे की जिम्मेदारी का हवाला दिए जाने के बाद राहत दी गई। हालांकि मामले की सुनवाई ट्रायल कोर्ट में जारी रहेगी।
मऊगंज में पति की हैवानियत से सनसनी
मऊगंज जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ उसके पति द्वारा की गई क्रूरता ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। पारिवारिक विवाद के बाद आरोपी ने पत्नी के साथ मारपीट की और गंभीर रूप से घायल कर फरार हो गया। महिला की हालत नाजुक बताई जा रही है।
पूरी खबर पढने के लिए यहाँ क्लिक करें मऊगंज में पति की दरिंदगी : पत्नी को पीटने के बाद प्राइवेट पार्ट में डाली लोहे की सरिया, हालत गंभीर
प्रदेश में नौतपा का प्रकोप बढ़ाएगा मुश्किलें
राजधानी भोपाल समेत पूरे मध्यप्रदेश में भीषण गर्मी का दौर शुरू होने जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार 25 मई से शुरू हो रहे नौतपा में कई शहरों का तापमान 44 से 46 डिग्री तक पहुंच सकता है। तेज लू और तपिश लोगों को बेहाल कर सकती है।
पूरी खबर पढने के लिए यहाँ क्लिक करें आग उगलती गर्मी! : मप्र में 45 डिग्री के पार पारा, लू ने लोगों का जीना किया बेहाल, तपिश से बचने घरों में कैद हुए लोग
आईईटी इंदौर में छात्रों का हंगामा, प्रशासन सख्त
देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के आईईटी संस्थान में बीटेक फाइनल ईयर के छात्रों ने हॉस्टल में पार्टी के बाद जमकर तोड़फोड़ की। छात्रों ने हॉस्टल की खिड़कियां, फर्नीचर और पानी की टंकियां क्षतिग्रस्त कर दीं। प्रशासन ने संबंधित छात्रों के रिजल्ट रोकने और प्लेसमेंट होल्ड करने का फैसला लिया है।
आलोक त्रिपाठी
खबरों की खोज जारी है। ग्राउंड रिपोर्टिंग में दिलचस्पी। मध्य प्रदेश की खबरनवीसी का खास शौक।
