सोमवार, 18 मई 202612:49:45 PM
Download App
Home/मध्यप्रदेश

NHAI का न्यू प्लान : जबलपुर-मंडला-चिल्पी NH-30 बनेगा स्मार्ट फोरलेन, MP और CG के बीच बढ़ेगी कनेक्टिविटी

नीलम अहिरवार

नीलम अहिरवार

May 18, 2026
10:45 AM
जबलपुर-मंडला-चिल्पी NH-30 बनेगा स्मार्ट फोरलेन, MP और CG के बीच बढ़ेगी कनेक्टिविटी

भोपाल: मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ को जोड़ने वाला जबलपुर-मंडला-चिल्पी नेशनल हाईवे-30 अब विकास की नई रफ्तार पकड़ने जा रहा है राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण यानी NHAI ने इस अहम सेक्शन को फोरलेन बनाने के लिए डीपीआर तैयार करने का काम शुरू कर दिया है.करीब 160 किलोमीटर लंबे इस कॉरिडोर को आधुनिक, सुरक्षित और स्मार्ट सड़क नेटवर्क के रूप में विकसित किया जाएगा.मार्च 2027 तक डीपीआर पूरी करने का लक्ष्य रखा गया है.इस दौरान सड़क डिजाइन, लागत, सुरक्षा मानकों और पर्यावरणीय प्रभाव का विस्तृत अध्ययन किया जाएगा.खास बात ये है कि वन्यजीव क्षेत्र से गुजरने वाले हिस्सों को देखते हुए पर्यावरण मंजूरी और इकोलॉजिकल बैलेंस पर भी विशेष फोकस किया जा रहा है.

कैसी होगी रूप रेखा
160 KM लंबा सेक्शन होगा फोरलेन
मार्च 2027 तक DPR तैयार करने का लक्ष्य
व्यापार और पर्यटन को मिलेगा बड़ा बढ़ावा

इस परियोजना का सबसे अहम हिस्सा हैं नाग घाट, भवाल घाट और चिल्पी घाट जैसे चुनौतीपूर्ण पहाड़ी सेक्शन... जहां तीखे मोड़, ढलान और कम विजिबिलिटी के कारण हादसों का खतरा ज्यादा रहता है... अब इन घाटों को नए सिरे से डिजाइन किया जाएगा ताकि सफर ज्यादा सुरक्षित बन सके...इस परियोजना से पर्यटन को भी बड़ा फायदा होगा. जबलपुर के भेड़ाघाट, धुआंधार जलप्रपात, मंडला के प्राकृतिक स्थल और कान्हा टाइगर रिजर्व तक पहुंच आसान हो जाएगी .

घाटों को पटाना बड़ी चुनौती
खतरनाक मोड़ होंगे चौड़े और सीधे
क्रैश बैरियर और हाईटेक साइनज
बेहतर ड्रेनेज और विजिबिलिटी सिस्टम

फोरलेन बनने से जबलपुर से छत्तीसगढ़ की कनेक्टिविटी तेज होगी... ट्रांसपोर्ट आसान होगा...पर्यटन स्थलों तक पहुंच बेहतर होगी... और स्थानीय कारोबार को नई ताकत मिलेगी...यानी ये प्रोजेक्ट सिर्फ सड़क नहीं, बल्कि दो राज्यों के आर्थिक विकास का बड़ा इंजन साबित हो सकता है...अगर तय समय पर यह प्रोजेक्ट पूरा होता है, तो मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के बीच सफर पहले से ज्यादा तेज, सुरक्षित और सुविधाजनक होगा...और NH-30 क्षेत्रीय विकास की नई रीढ़ बनकर उभरेगा…

फुल वीडियो देखने के लिए link पर क्लिक करें


नीलम अहिरवार
Written By

नीलम अहिरवार

17 साल से टीवी और डिजिटल की दुनिया में सक्रिय। एंटरटेनमेंट, करंट अफेयर्स और पब्लिक कनेक्ट खबरों की धुरंधर। बॉलीवुड की हरकतों को दुनिया तक पहुंचाने में खास दिलचस्पी।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें