सोमवार, 18 मई 202601:11:42 PM
Download App
Home/छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ दिनभर : अमित शाह का बस्तर दौरा,रायपुर मे भाजपा विधायक से स्नैचिंग, शराब घोटाले मे जमानत,दवा विक्रेताओ का बंद का ऐलान

आलोक त्रिपाठी

आलोक त्रिपाठी

May 18, 2026
11:01 AM
अमित शाह का बस्तर दौरा,रायपुर मे भाजपा विधायक से स्नैचिंग, शराब घोटाले मे जमानत,दवा विक्रेताओ का बंद का ऐलान

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सोमवार को राजनीति, कानून-व्यवस्था और प्रशासन से जुड़ी कई बड़ी घटनाएं सामने आईं। राजधानी रायपुर में भाजपा विधायक धरमलाल कौशिक स्नैचिंग का शिकार हो गए, वहीं चर्चित शराब घोटाला मामले में रिटायर्ड आईएएस अनिल टुटेजा को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई। दूसरी ओर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बस्तर के नेतानार पहुंचकर जन सुविधा केंद्र का शुभारंभ किया, साथ ही ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में देशभर के दवा विक्रेताओं ने 20 मई को बंद का ऐलान किया है।

बस्तर पहुंचे अमित शाह, जन सुविधा केंद्र का किया शुभारंभ

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सोमवार को छत्तीसगढ़ दौरे के दौरान बस्तर के नेतानार पहुंचे। यहां उन्होंने जन सुविधा केंद्र का शुभारंभ किया और लोगों को संबोधित किया। अमित शाह ने कहा कि बस्तर के ज्यादातर कैंपों को जन सुविधा केंद्र में बदला जाएगा, जिससे क्षेत्र के लोगों को बहुमुखी विकास का लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि अब बस्तर केवल सुरक्षा के नजरिए से नहीं, बल्कि विकास के मॉडल के रूप में आगे बढ़ रहा है।नक्सलवाद के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि “31 मार्च 2026 को बस्तर नक्सलवाद से आजाद हुआ।” गृह मंत्री ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार मिलकर बस्तर में विकास और विश्वास दोनों को मजबूत कर रही हैं।

इससे संबंधित खबर पढने के लिए यहाँ क्लिक करें नेतानार मे अमित शाह ने देखा बदलता बस्तर : इमली की मिठास की तारीफ कर महिलाओं का बढ़ाया हौसला

रायपुर में भाजपा विधायक धरमलाल कौशिक से स्नैचिंग

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सुरक्षा व्यवस्था के बीच भाजपा विधायक और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक स्नैचिंग का शिकार हो गए। मॉर्निंग वॉक पर निकले कौशिक का मोबाइल बाइक सवार बदमाश छीनकर फरार हो गए। घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र के शंकर नगर स्थित भारत माता चौक के पास की बताई जा रही है।

पूरी खबर पढने के लिए यहाँ क्लिक करें रायपुर मे भाजपा विधायक धरमलाल कौशिक से स्नैचिंग : मॉर्निंग वॉक के दौरान बदमाशों ने छीना मोबाइल

शराब घोटाला मामले में अनिल टुटेजा को सुप्रीम कोर्ट से जमानत

छत्तीसगढ़ के चर्चित शराब घोटाला मामले में रिटायर्ड आईएएस अधिकारी अनिल टुटेजा को सोमवार को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई। अनिल टुटेजा को जनवरी 2024 में गिरफ्तार किया गया था और तब से वे जेल में बंद थे। सुप्रीम कोर्ट में मामले की सुनवाई देश के मुख्य न्यायाधीश की पीठ ने की, जिसमें जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस बागची शामिल रहे। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने टुटेजा को जमानत देने का आदेश दिया। मामले में अन्य आरोपियों को पहले ही राहत मिल चुकी थी।

ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में 20 मई को भारत बंद

ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में देशभर के दवा विक्रेताओं ने मोर्चा खोल दिया है। ऑल इंडिया ऑर्गनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स (AIOCD) ने 20 मई को देशव्यापी बंद का ऐलान किया है।संगठन का आरोप है कि केंद्र सरकार लगातार उनकी मांगों को नजरअंदाज कर रही है। दवा विक्रेताओं का कहना है कि ऑनलाइन दवा बिक्री से पारंपरिक मेडिकल स्टोर कारोबार प्रभावित हो रहा है और इससे दवाओं के दुरुपयोग का खतरा भी बढ़ सकता है।

आलोक त्रिपाठी
Written By

आलोक त्रिपाठी

खबरों की खोज जारी है। ग्राउंड रिपोर्टिंग में दिलचस्पी। मध्य प्रदेश की खबरनवीसी का खास शौक।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें