नेतानार मे अमित शाह ने देखा बदलता बस्तर : इमली की मिठास की तारीफ कर महिलाओं का बढ़ाया हौसला

रायपुर, 18 मई। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह सोमवार को बस्तर जिले के नेतानार गांव पहुंचे, जहां उन्होंने सीआरपीएफ कैंप परिसर में “शहीद वीर गुंडाधूर सेवा डेरा” जन सुविधा केंद्र का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों, महिलाओं और स्व-सहायता समूहों से मुलाकात कर उनकी गतिविधियों की जानकारी ली। इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय , उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
इस खबर को भी पढ़े CG में लॉन्च हुआ हाईटेक ईआरएसएस 2.0 : नक्सलियों पर भी होगा बड़ा वार, रायपुर पहुंचते ही एक्शन में दिखे केन्द्रीय गृह मंत्री शाह
गृहमंत्री ने चखा इमली का स्वाद
नेतानार स्थित इमली प्रसंस्करण केंद्र में महिलाओं द्वारा तैयार किए जा रहे इमली पल्प को देखकर गृह मंत्री ने खुशी जताई। इमली का स्वाद चखने के बाद उन्होंने कहा कि बस्तर की इमली में अलग ही मिठास है। महिलाओं ने बताया कि इमली प्रसंस्करण से उनकी आमदनी में लगातार बढ़ोतरी हो रही है और अब वे आर्थिक रूप से मजबूत बन रही हैं।
सेवा केन्द्रों का किया निरीक्षण
गृह मंत्री ने गांव मे संचालित सेवा सेतु केंद्र का भी निरीक्षण किया। यहां ग्रामीणों को आधार कार्ड, ई-केवाईसी, मोबाइल नंबर अपडेट, जन्म और जाति प्रमाण पत्र जैसी कई डिजिटल सुविधाएं एक ही जगह पर मिल रही हैं। ग्रामीण महिलाओं ने बताया कि पहले छोटे-छोटे कामों के लिए दूर जाना पड़ता था, लेकिन अब गांव में ही सुविधाएं उपलब्ध होने से समय और खर्च दोनों की बचत हो रही है।
इस खबर को भी पढ़े अमित शाह का बस्तर दौरा क्यों है खास? : नक्सलवाद के गढ़ में विकास की दस्तक
महिलाओ से की बातचीत
उन्होंने सिलाई प्रशिक्षण केंद्र में प्रशिक्षण ले रही महिलाओं से बातचीत की। महिलाओं ने बताया कि प्रशिक्षण पूरा होने के बाद वे स्वरोजगार शुरू कर अपने परिवार की आय बढ़ाने में मदद करेंगी। इसके अलावा धान डेकी प्रशिक्षण केंद्र में भी उन्होंने ग्रामीण महिलाओं से चर्चा कर उनके कार्यों की सराहना की।
आलोक त्रिपाठी
खबरों की खोज जारी है। ग्राउंड रिपोर्टिंग में दिलचस्पी। मध्य प्रदेश की खबरनवीसी का खास शौक।
