सरगुजा के ग्रामीणों की आवाज : लखनपुर के ग्राम खोरा कापू में और बुनियादी सुविधाओं से जूझ रहे ग्रामीण, जनप्रतिनिधियों से मिले खोखले वादे

सरगुजा: छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के सकरिया पंचायत अंतर्गत बैंदो खोरा कापु टिकरा गांव में विकास की तस्वीर बेहद चिंताजनक है। करीब डेढ़ सौ आदिवासी परिवारों की बसाहट वाला यह गांव आज भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित है।गांव तक पहुंचने के लिए पक्की सड़क नहीं होने से ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। बरसात के मौसम में हालात और भी भयावह हो जाते हैं. जब गांव के लोगों को जरूरी सामान, इलाज और दैनिक जरूरतों के लिए नदी पार कर बाहर जाना पड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि पुल नहीं होने के कारण हर साल जान जोखिम में डालकर नदी पार करनी पड़ती है।
ग्रामीणों सुनाई अपनी समस्या
कापू टिकरा गांव के रहने वाले धर्मजीत किंडो का कहना है कि वो उनके गांव में न सड़क है न पीने का पानी बुनियादी सुविधाओं के लिए भी ग्रामीणों को दूर दूर भटकना पड़का है खासतौर पर गांव की महिलाओं बुजर्गों और बीमारों को बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ता है.

गांव में नहीं है आंगनबाड़ी केंद्र
वहीं इसी गांव में रहने वाले राजेश तिर्की का कहना है कि गांव में बच्चों को पढ़ने के लिए भी पर्याप्त सुविधा नहीं है स्कूल नहीं होने सेउन्हें नदी पार करके दूसरे गांव जाना पड़ता है. वहीं छोटे बच्चों के लिए गांव में किसी भी तरह का आंगनबाड़ी केंद्र भी नहीं है जिससे उनके शुरुआत विकास हो सके.जिससे मासूम बच्चे पोषण आहार और प्रारंभिक शिक्षा जैसी जरूरी सुविधाओं से भी वंचित है!
चुनाव के दौरान करते हैं बड़े बड़े वादे
ग्रामीणों का कहना है कि चुनाव के समय नेता गांव पहुंचते हैं,विकास के बड़े-बड़े वादे करते हैं,लेकिन चुनाव खत्म होते ही गांव फिर उपेक्षा का शिकार हो जाता है। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर आजादी के 78 साल बाद भी क्या इन ग्रामीणों को बुनियादी सुविधाओं के लिए यूं ही संघर्ष करना पड़ेगा? सरगुजा के बैंदो खोरा कापु टिकरा गांव की यह तस्वीर विकास के उन दावों पर सवाल खड़े करती है.जहां आज भी सड़क, पुल और आंगनबाड़ी जैसी बुनियादी जरूरतें सपना बनी हुई हैं। अब देखना होगा कि प्रशासन और जनप्रतिनिधि इन ग्रामीणों की आवाज कब सुनते हैं।
नीलम अहिरवार
17 साल से टीवी और डिजिटल की दुनिया में सक्रिय। एंटरटेनमेंट, करंट अफेयर्स और पब्लिक कनेक्ट खबरों की धुरंधर। बॉलीवुड की हरकतों को दुनिया तक पहुंचाने में खास दिलचस्पी।
