बुधवार, 20 मई 202610:48:52 AM
Download App
Home/मध्यप्रदेश

ट्विशा शर्मा मौत मामला : पुलिस ने कहा- खुदकुशी, परिवार ने लगाए हत्या और दहेज प्रताड़ना के आरोप

आलोक त्रिपाठी

आलोक त्रिपाठी

May 20, 2026
06:11 AM
पुलिस ने कहा- खुदकुशी, परिवार ने लगाए हत्या और दहेज प्रताड़ना के आरोप

पुलिस ने कहा हत्या नही आत्महत्या

भोपाल में चर्चित ट्विशा शर्मा मौत मामले में पुलिस और परिवार के दावों के बीच बड़ा विवाद सामने आ गया है। पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अब तक जुटाए गए सबूतों के आधार पर यह मामला हत्या नहीं बल्कि आत्महत्या का प्रतीत होता है। पुलिस के मुताबिक ट्विशा की मौत फांसी लगाने की वजह से हुई है।

परिवार ने लगाये प्रताड़ना के आरोप

वहीं, नोएडा में रहने वाले ट्विशा के परिजनों ने उनके पति समर्थ सिंह और सास गिरिबाला सिंह पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिवार का कहना है कि ट्विशा को दहेज के लिए लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था और उनकी हत्या की गई है।

यह भी पढ़े प्रताड़ना की इंतहाः : “मुझे यहां से ले जाओ मम्मी”, ट्विशा की आखिरी चैट ने खोले मौत के राज

पुलिस ने ड्रग्स की बात ख़ारिज की

मामले में नया मोड़ तब आया जब ट्विशा की सास गिरिबाला सिंह ने दावा किया कि ट्विशा को नशे की आदत थी और ग्लैमर इंडस्ट्री में जाने के बाद परिवार ने उससे दूरी बना ली थी। हालांकि, पुलिस कमिश्नर ने इन दावों को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में किसी भी तरह के नशीले पदार्थ के सेवन की पुष्टि नहीं हुई है और जांच के दौरान भी ऐसा कोई सबूत सामने नहीं आया।

यह भी पढ़े महाकाल कॉरिडोर के पास जमीन सौदे पर EOW में शिकायत : 31 करोड़ की जमीन 3.82 करोड़ में बेचने के आरोप से मचा बवाल

ट्विशा का पति समर्थ सिंह लापता

इधर, घटना के बाद से ट्विशा के पति समर्थ सिंह लापता बताए जा रहे हैं, और पुलिस की कई टीम तलाश में जुटी हुई है।

ट्विशा का परिवार जाँच से असंतुष्ट

ट्विशा का परिवार ट्विशा का परिवार पुलिस की जांच और आत्महत्या की थ्योरी से संतुष्ट नहीं है। परिजनों ने शव का दोबारा पोस्टमार्टम कराने की मांग की है और इसी कारण उन्होंने शव लेने से इनकार कर दिया है। पुलिस का कहना है कि दोबारा पोस्टमार्टम की अनुमति अदालत के आदेश से ही संभव है। परिवार द्वारा दिया गया आवेदन केस डायरी में शामिल कर लिया गया है।

इस पोस्ट को देखने के लिए यहाँ क्लिक करें

आलोक त्रिपाठी
Written By

आलोक त्रिपाठी

खबरों की खोज जारी है। ग्राउंड रिपोर्टिंग में दिलचस्पी। मध्य प्रदेश की खबरनवीसी का खास शौक।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें