गुरुवार, 25 जून 202608:43:38 PM
Download App
Home/मध्यप्रदेश

MP Morning Update : मानसून की एंट्री से राहत, IPS पदोन्नति पर आज फैसला, सीएम की अहम बैठकें

आलोक त्रिपाठी

आलोक त्रिपाठी

Jun 25, 2026
04:59 AM
मानसून की एंट्री से राहत, IPS पदोन्नति पर आज फैसला, सीएम की अहम बैठकें

मानसून ने आखिरकार दस्तक दी

मध्यप्रदेश में मानसून ने आखिरकार दस्तक दे दी है। प्रदेश के कई जिलों में अच्छी बारिश होने से लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों में मानसून पूरे प्रदेश को कवर कर सकता है।

राज्य पुलिस सेवा के 9 अधिकारियों को मिल सकता है IPS कैडर

मध्यप्रदेश के नौ राज्य पुलिस सेवा (SPS) अधिकारियों को भारतीय पुलिस सेवा (IPS) में पदोन्नति देने के लिए आज विभागीय पदोन्नति समिति (DPC) की बैठक होगी। बैठक में मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक (DGP) और संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) के प्रतिनिधि शामिल रहेंगे। इस दौरान वर्ष 1997 और 1998 बैच के अधिकारियों के नामों पर विचार किया जाएगा।

आपातकाल दिवस पर भोपाल में विशेष कार्यक्रम

आपातकाल की वर्षगांठ पर राजधानी भोपाल के रवीन्द्र भवन में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। करीब दो हजार मीसाबंदी परिवारों और लोकतंत्र सेनानियों की उपस्थिति में सम्मान समारोह आयोजित होगा। मुख्यमंत्री आपातकाल के दौरान संघर्ष करने वाले लोगों और उनके परिजनों का सम्मान करेंगे।

मुख्यमंत्री की आज बैक-टू-बैक बैठकें

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज मंत्रालय और अन्य विभागीय कार्यक्रमों में व्यस्त रहेंगे। सुबह सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक से दिन की शुरुआत होगी। इसके बाद सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत मई माह की राशि का सिंगल क्लिक के माध्यम से वितरण किया जाएगा। दोपहर में अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन भवन में बैठक के बाद जल संसाधन विभाग और नर्मदा घाटी विकास विभाग की समीक्षा बैठकें भी निर्धारित हैं।

आलोक त्रिपाठी
Written By

आलोक त्रिपाठी

खबरों की खोज जारी है। ग्राउंड रिपोर्टिंग में दिलचस्पी। मध्य प्रदेश की खबरनवीसी का खास शौक।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें